सहारनपुर : गृह क्लेश के चलते पति-पत्‍नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, एक साल पहले ही हुई थी शादी

सहारनपुर में एकगांव में एक दंपती ने गृहक्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले से अनभिज्ञता जता रही है। दोनों का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। पुलिस का कहना है कि शिकायत आने पर जांच की जाएगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 09:40 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 09:52 PM (IST)
सहारनपुर : गृह क्लेश के चलते पति-पत्‍नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, एक साल पहले ही हुई थी शादी
सहारनपुर के देवबंद में दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर के देवबंद में अंबेहटा शेखां गांव में एक दंपती ने गृहक्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले से अनभिज्ञता जता रही है जबकि दोनों पक्ष के लोग मृतक दंपति के अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव में दंपति ने गृह क्लेश के चलते किसी जहरीले पद्धार्थ का सेवन कर आत्महत्या करली। दोनों का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था।

गांव में जाएगी पुलिस

जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय पति और पत्नी में पिछले दो-तीन दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके चलते शनिवार देर शाम दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया दोनों के बेतहाशा हालत बिगड़ी और दोनों की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी के मुताबिक मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। घटना की जांच के लिए गांव में पुलिस भेजी जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी