Saharanpur Coronavirus News: सहारनपुर में कोरोना के 60 नए पॉजिटिव मरीज मि‍ले, एक्टिव केस 1299

सहारनपुर में स्वस्थ्य होने पर कोविड अस्पताल से 99 मरीजों को छुट्टी दे गई। 96 मरीजों की मौत के बाद अब तक 5246 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 09:28 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 09:28 PM (IST)
Saharanpur Coronavirus News: सहारनपुर में कोरोना के 60 नए पॉजिटिव मरीज मि‍ले, एक्टिव केस 1299
सहारनपुर में कोरोना के 60 नए पॉजिटिव मरीज मि‍ले।

सहारनपुर, जेएनएन। जिले में अब कोरोना संक्रमण की चेन को एक बार फिर जिला प्रशासन ने काबू करना शुरू कर दिया है। पिछले 10 दिन से पॉजिटिस केस में लगातार कमी आ रही है, जबकि स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को 60 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए, जबकि 99 मरीज स्वस्थ्य हो गए। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 6641 हो गई है, जबकि 96 मरीजों की मौत के बाद एक्टिव केस 1299 हो गए हैं। लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि, अब लोग अपनी जिम्मेदारी को समझ रहे हैं और घर से निकलने पर शारीरिक दूरी व मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं, संभवत: इसी वजह से नए मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। गुरुवार को 60 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। यह सभी जिले के कई इलाकों के रहने वाले हैं। साथ ही 99 मरीज स्वस्थ हो गए, इन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को एक्टिव कोरोना केस 1299 शेष रह गए हैं, जो 10 दिन पहले तक 1800 को भी क्रास कर गए थे। जिले में अब तक 5246 मरीज स्वस्थ होकर अपनों के बीच पहुंच चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी