Saharanpur coronavirus News: सहारनपुर में कोरोना के 47 नए पॉजिटिव मिले, 66 हुए स्वस्थ

Saharanpur coronavirus News सहारनपुर में रविवार को कोरोना एक्टिव केस की संख्या 1279 हो गई। 96 मरीजों की मौत के बाद अब तक 5478 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। रविवार को 47 नए पॉजिटिव मरीज आए हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:49 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:49 PM (IST)
Saharanpur coronavirus News: सहारनपुर में कोरोना के 47 नए पॉजिटिव मिले, 66 हुए स्वस्थ
सहारनपुर में कोरोना के 47 नए पॉजिटिव मिले।

सहारनपुर, जेएनएन। जिले में फैल रहे कोरोना संक्रमण पर प्रशासन लगाम लगाने में सफल साबित होता दिख रहा है। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की मृत्यु दर में भी गिरावट हो रही है, जबकि संक्रमितों की संख्या भी कम हो रही है। रविवार को नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50 से भी कम हो गए हैं। 47 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 66 मरीज स्वस्थ हो गए, जिन्हें छुट्टी दे दी गई। जनपद में अब एक्टिव केस 1279 हो गए हैं। लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि रविवार को 47 नए पॉजिटिव मरीज आए हैं। इनमें इंस्पेक्टर सदर बाजार की दो साल की बेटी की पॉजिटिव पुन: आई है। दो दिन पहले टेस्ट कराया था, तब भी रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई थी। रविवार वाले मरीज भी जिले के कई इलाकों के रहने वाले हैं। लक्षण वाले मरीजों को हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 6853 मरीज हो गए हैं जबकि स्वस्थ्य हुए मरीजों का आंकड़ा 5478 पहुंच गया है। जिले में कोरोना से 96 मरीजों की मौत हो चुकी है लेकिन पिछले चार दिन से स्वास्थ्यकर्मियों की मेहतन की बदोलत मौत पर विराम लग गया है। जिले में एक्टिव केस 1279 हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी