सहारनपुर : फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति के खिलाफ तहरीर

सहारनपुर में एक विवाहिता की का शव फंदे पर लटका मिला सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 04:47 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 04:47 PM (IST)
सहारनपुर : फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति के खिलाफ तहरीर
सहारनपुर में एक महिला का शव फंद में लटका मिला है।

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव में एक विवाहिता की का शव फंदे पर लटका मिला सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। जनपद शामली के थाना भवन क्षेत्र के गांव अहमदपुर की शिखा की शादी थाना क्षेत्र के गांव काकरकुई में चार महीने पहले रवि पुत्र ओमप्रकाश हुई थी। मंगलवार को शिखा अपने घर में फंदे पर लटकी मिली।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिखा को फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे और मृतका के पति पर दहेज का आरोप लगाया। मृतका के पिता विजय सिंह ने मृतका के पति रवि के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर कुलदीप सिंह ने बताया मृतका के पिता की तहरीर पर रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी