सहारनपुर : संसद भवन पर भूख हड़ताल को आमादा भीम आर्मी नेता मंजीत नौटियाल नजरबंद

सरकार पर कोरोना से बचाव के समुचित व्यवस्था न करने का आरोप लगाकर संसद भवन पर भूख हड़ताल के लिए निकल रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत नौटियाल को सहारनपुर पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद कर दिया। बड़े आंदोलन की तैयारी करेगी भीम आर्मी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 10:40 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 10:40 PM (IST)
सहारनपुर : संसद भवन पर भूख हड़ताल को आमादा भीम आर्मी नेता मंजीत नौटियाल नजरबंद
सहारनपुर में भीम आर्मी नेता मंजीत नौटियाल को नजरबंद कर दिया गया है।

सहारनपुर, जेएनएन। सरकार पर कोरोना से बचाव के समुचित व्यवस्था न करने का आरोप लगाकर संसद भवन पर भूख हड़ताल के लिए निकल रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत नौटियाल को स्थानीय पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद कर दिया। नौटियाल ने कहा, ऐसा करके सरकार उनके इरादे नहीं बदल सकती। वह घर पर ही भूख हड़ताल करेंगे। इसके बावजूद व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस को लगी जानकारी

गुरुवार को बेहट कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मंजीत नौटियाल अपने आवास मोहल्ला खालसा से दिल्ली संसद भवन पर भूख हड़ताल करने निकल रहे हैं। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा मय फोर्स उनके घर पहुंचे और समझाकर घर पर ही रोक दिया। उधर, मंजीत नौटियाल का कहना है कि सरकार कोरोना से आमजन की सुरक्षा नहीं कर पा रही। अस्पतालों में बेड, आक्सीजन के अभाव में मौतें हो रही हैं।

फिलहाल घर पर ही रोका

सरकार मृतकों के अंतिम संस्कार तक की व्यवस्था नहीं कर पा रही, जिसके चलते लाशें गंगा व अन्य नदियों में मिल रही हैं। वह ऐसी स्थिति में खामोश नहीं बैठ सकते। व्यवस्था नहीं सुधरने पर उन्होंने 13 मई से दिल्ली में संसद भवन पर भूख हड़ताल की घोषणा की थी। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना कि मंजीत नौटियाल को समझाकर घर पर ही रोक दिया गया है। वह ऐसा कोई भी काम नहीं होने देंगे, जिससे कानून व्यवस्था बाधित हो। उनका पूरा फोकस अभी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने पर है।

chat bot
आपका साथी