सहारनपुर : पेटिंग पर तो हो रहे लाखों खर्च, पर साहब राहगीरों की सुरक्षा क्‍या?

यूपी के सहारनपुर जिले में प्रशासन पेटिंग पर लाखों का खर्च कर रहा है। लेकिन स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने वाला नगर निगम राहगीरों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहा है। कचहरी पुल सहित कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट के पोल बाक्स ओपन पड़े है।

By Himanshu DiwediEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 06:45 PM (IST)
सहारनपुर : पेटिंग पर तो हो रहे लाखों खर्च, पर साहब राहगीरों की सुरक्षा क्‍या?
सहारनपुर में प्रशासन की लापरवाही से राहगीर परेशान ।

सहारनपुर, जेएनएन। यूपी के सहारनपुर जिले में प्रशासन पेटिंग पर लाखों का खर्च कर रहा है। लेकिन स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने वाला नगर निगम राहगीरों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहा है। कचहरी पुल सहित कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट के पोल बाक्स ओपन पड़े है। कई स्थानों से रेलिंग भी वर्षों से गायब है। वीवीआईपी के आगमन के दौरान टूटी रेलिंग की जगह को फ्लैक्‍स से कवर कर दिए जाते है। महानगर और पुल की पेटिंग पर ही निगम लाखों रुपये खर्च कर चुका है।

महानगर में स्मार्ट सिटी परियोजना के पहले काम का शुभारंभ इंटीग्रेटिड कमांड कंट्रोल सेंटर के रूप में गुरुवार को कंपनी आईईसी द्वारा किया गया। नगर निगम द्वारा राहगीरों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है। महानगर के कचहरी पुल पर नगर निगम द्वारा फुटपाथ पर स्ट्रीट पोल लगवाए गए थे। पोल की लाइट को सप्लाई देने वाली विद्युत लाइन भी फुटपाथ से प्लास्टिक के पाइप से पहुंचाई गई है। कई पोल के बाक्स ओपन पड़े है। समय-समय पर लाइटें खराब होने पर खोले गए पोल बाक्स लापरवाही के चलते खुले ही छोड़ दिए गए। फुटपाथ से गुजरने वाले राहगीरों के लिए ओपन बाक्स कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकते है, इतना ही नही पुल की रेलिंग भी कई स्थानों पर वर्षों से गायब है। दोबारा रेलिंग लगवाने की जरूरत नही समझी गई।

वहीं दूसरी और नगर निगम द्वारा महानगर के लोगों को स्मार्ट सिटी का एहसास कराने के लिए लाखों रुपये वाल पेंटिग पर खर्च कर दिए गए। सूत्रों का कहना है कि निगम द्वारा पेंटिग पर 30 रुपये वर्गफुट की दर से खर्च किए जा रहे है। कचहरी पुल पर करीब दो हजार वर्ग फुट के एरिया में गत डेढ़ वर्ष के दौरान इन दिनों तीसरी बार पेंटिग कराई जा रही है। एक बार का खर्च करीब 60 हजार रुपये आता है। तीन पेटिंग पर औसत 1.80 लाख खर्च का आंकलन है।

सहारनपुर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि पुल पर रेलिंग आदि को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है, जल्द ही काम शुरू कराया जायेगा। स्ट्रीट लाइट के पोल आदि भी चेक कराकर ठीक कराए जाएंगे। 

chat bot
आपका साथी