टोना-टोटके के नाम पर घमासान, चार का चालान

टोना-टोटका के नाम पर दो परिवारों में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 12:15 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 12:15 AM (IST)
टोना-टोटके के नाम पर घमासान, चार का चालान
टोना-टोटके के नाम पर घमासान, चार का चालान

मेरठ,जेएनएन। टोना-टोटका के नाम पर दो परिवारों में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक माह बाद फिर से दोनों पक्षों में घमासान हो गया। सरेराह महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत किया। पुलिस ने दोनों महिलाओं समेत चार लोगों का चालान कर दिया।

मेडिकल थाना क्षेत्र के एल ब्लाक स्थित अपार्टमेंट में सुभाष तोमर और पवन पहली और दूसरी मंजिल पर रहते हैं। सुभाष की पत्नी रेखा और पवन की मां सरोज का कहना है कि उनके घर में कभी सरसों तो कभी रोली तो कभी कूड़ा डाल दिया जाता है। इस बात को लेकर काफी समय से दोनों परिवारों में अनबन चल रही है। एक माह पहले भी झगड़ा हुआ था, तब भी पुलिस ने कार्रवाई की थी। गुरुवार को फिर से तेल और दाल को लेकर दोनों महिलाएं भिड़ गईं। सुभाष और पवन में भी हाथापाई शुरू हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए उनको अलग किया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों महिलाओं समेत पुरुषों का चालान किया गया है। भविष्य में झगड़ा नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है।

ग्वालियर से बरामद हुआ गुमशुदा बच्चा : सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि मंगतपुरा झुग्गी-झोपड़ी निवासी फूल कुमारी पत्नी बिंदा ने बुधवार को अपने 10 वर्षीय बेटे वीर की ब्रह्मपुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया व अन्य माध्यमों के द्वारा बच्चे का पता लगा लिया। उन्हें बच्चे की लोकेशन ग्वालियर में मिली। जिसके बाद टीम ने ग्वालियर से बच्चे को बरामद कर लिया। गुरुवार को बच्चे को सकुशल देख उसकी मां का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। -जासं

chat bot
आपका साथी