Ruckus In Bulandshahr: बुलंदशहर में धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने, हंगामा

Ruckus In Bulandshar बुलंदशहर के गांव पिरबियावानी में मुख्य रास्ते पर मंदिर परिसर की चार दीवारी तोड़कर दीवार बनाई जा रही है। जिसको लेकर दूसरे समुदाय से कुछ ही दूरी पर मस्जिद की चार दीवारी का काम शुरू कर दिया। शनिवार को इसी को लेकर खासा हंगामा हो गया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:20 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:20 PM (IST)
Ruckus In Bulandshahr: बुलंदशहर में धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने, हंगामा
बुलंदशहर में पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप। पुलिस मौके पर पहुंचकर शांत कराया।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। बुलंदशहर जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव पिरबियावानी में मुख्य रास्ते पर मन्दिर परिसर की चार दीवारी तोड़कर दीवार बनाई जा रही है। जिसको लेकर दूसरे समुदाय से कुछ ही दूरी पर मस्जिद की चार दीवारी का काम शुरू कर दिया। जिसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है। शनिवार को एक समुदाय ने मस्जिद की चार दीवारी के निर्माण का विरोध करना शुरू कर दिया। इसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया।

दो समुदाय आमने सामने

इसी बात को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने मन्दिर परिसर बन रहीं दुकानों का विरोध कर काम रुकवा दिया। इस पर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मारपीट की सूचना पर मोके पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों से वार्ता कर फिलहाल दोनों स्थलों पर काम रुकवा दिया। यहां पर पुलिस बल तैनात है। फिलहाल यहां के हालात तनावपू्र्ण हैं।

अवैध संबंधों के शक में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

बुलंदशहर के ककोड़ में चोला पुलिस ने ग्यारह दिन पूर्व गांव खानपुर में महिला की हत्या में आरोपित उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी से कहासुनी होने उसकी बलकटी से ताबड़ तोड़ वार कर हत्या की। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एएसपी नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि गत 11 अक्टूबर को क्षेत्र के गांव खानपुर में अनीता पत्नी गजेन्द्र का रक्तरंजित शव कमरे में मिला था। जबकि घर की कुंडी लगी हुई थी। मामले की जांच के दौरान महिला के सिर में गहरे घाव मिलने पर किसी धारदार हथियार से हमले की बात सामने आयी थी।

अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध

मृतक के पुत्र सोनू ने अपने पिता गजेन्द्र पुत्र इंदर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जो वारदात से पूर्व दो दिन पूर्व ही दिल्ली से अपने पैतृक गांव खानपुर आया था। मामले में शुक्रवार की सुबह मिली सूचना के आधार पर आरोपित गजेन्द्र को चोला रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया। जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपित ने बताया कि उसकी पत्नी के गांव के अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इस संबंध में 11 अक्टूबर को जब उसने पत्नी से गहरी पूछताछ की तो उसने नकार दिया। इसी दौरान विवाद बढऩे पर उसने बलकटी से पत्नी अनीता पर वार कर दिए। जिसके सिर पर गंभीर चोट आने वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। कुछ देर में ही उसके शरीर की हरकत शांत होने पर वह मकान की कुंदी लगाकर भाग निकाला। हत्यारोपित गजेन्द्र की निशानदेही पर गांव के जंगलों से बलकटी को बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

chat bot
आपका साथी