करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रिटायर्ड सीओ जीजा करवा सकता है साली की हत्या

पहले डकैती डलवाई, बात न बनीं तो अब हत्या करवाकर हड़पना चाहता है करोड़ों की संपत्ति, आरोपित रिटायर्ड सीओ जीजा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jun 2018 03:40 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 03:40 PM (IST)
करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रिटायर्ड सीओ जीजा करवा सकता है साली की हत्या
करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रिटायर्ड सीओ जीजा करवा सकता है साली की हत्या

मेरठ। पल्लवपुरम फेस वन निवासी एक महिला ने अपने रिटायर्ड सीओ जीजा से जान का खतरा बताया है। महिला का कहना है कि कई साल पहले रिटायर्ड सीओ उसके घर पर डकैती भी डलवा चुका है। अब वह उसकी पूरी प्रॉपर्टी हड़पना चाहता है। प्रॉपर्टी नाम नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने एसपी क्राइम को शिकायत देकर कार्रवाई की माग की है।

पल्लवपुरम फेस वन निवासी श्यामलता पत्‍‌नी आर पी सिंह ने बताया कि उसके पति की 2016 में मौत हो चुकी है। अब वह अकेली पल्लवपुरम में रहती है। उसके बच्चे भी नहीं है। महिला ने बताया कि उसकी बहन और उसका जीजा भी पल्लवपुरम में उसके मकान की बराबर में ही रहते हैं। उसका जीजा 2012 में इंस्पेक्टर के पद पर था। उस समय उसने तीन बदमाशों को उनके घर पर भेजकर डकैती डलवाई थी। बाद में एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन वह केस आज तक भी नहीं खुला। क्योंकि रिटायर सीओ ने केस दबवा दिया था। महिला का कहना है कि अब उसके जीजा सीओ से रिटायर हो चुके हैं। वह काफी समय से उसकी प्रॉपर्टी हड़पने की योजना बना रहे हैं। महिला प्रॉपर्टी नहीं दे रही है तो आरोपित रिटायर सीओ और उसकी पत्‍‌नी उसकी हत्या की प्लानिंग बना रहे हैं। महिला ने एसपी क्राइम को बताया कि उसके साथ कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। एसपी क्राइम ने इस मामले की जाच दौराला सीओ पंकज सिंह को दिए है। बता दे कि महिला के नाम पर करोड़ो रुपए की प्रॉपर्टी है।

chat bot
आपका साथी