RSS के प्रांतीय प्रचारक बोले- जनजन के प्रभू श्रीराम, भव्य मंदिर निर्माण में करें सहयोग Meerut News
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक धनीराम ने शनिवार को आर्शीवाद वैंकट हाल में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक के नही जनजन के हैं।
मेरठ, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक धनीराम ने शनिवार को आर्शीवाद वैंकट हाल में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम किसी एक के नही जनजन के हैं। मंदिर निर्माण में सभी से सहयोग की अपेक्षा जाहिर करते हुए कहा कि भव्य मंदिर निर्माण में बगैर किसी भेदभाव के सभी से सहयोग लिया लिया जाएगा।
RSS के प्रांतीय प्रचारक बोले भगवान राम का संपूर्ण जीवन त्याग और मर्यादा से परिपूर्ण रहा। रावण जैसे महाबली राक्षस को मारने के लिए भी उन्होंने वनों में रहने वाले आम जनमानस का संगठन करके लंका पर विजय प्राप्त की। इसीलिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तय किया कि मर्यादा और त्याग की प्रतिमूर्ति भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी आम जनमानस के सहयोग से ही किया जाए। जिसके लिए आगामी 15 जनवरी मकर सक्रांति से गांव गांव व घर घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बगैर किसी भेद भाव के इसमें सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस अभियान में अधिकाधिक सहयोग करने का आह्वान किया।
अध्यक्षता कर रहे आजाद बंसल ने कहा कि अगले 36 माह में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है जो कि सभी हिंदू समाज के लिए गौरव की बात है। यह मंदिर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर होगा। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंद्र सिंह, भाजपा क्षेत्र मंत्री अमल खटीक, आदित्य रस्तोगी नितीश रस्तोगी गोविंद गुप्ता विहिप, जय प्रकाश गुप्ता, भूपेंद्र त्यागी, विनोद भाटी, प्रवीण जैन, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, संजीव बंसल, अंशुल, मनीष शर्मा, आशु त्यागी, अभय गर्ग, रजत शर्मा, संदीप मयूर रस्तोगी, ईशा रस्तोगी, विवेक रस्तोगी शिशिर कुमार, सागर ठाकुर सतीश आदि मौजूद रहे।