मीट फैक्ट्रियों में सस्ती मजदूरी कर रोहिग्या ने अल्लीपुर को बनाया शरणस्थली

करीब दो वर्ष पूर्व बड़ी संख्या में रोहिग्या मीट फैक्ट्रियों में काम करने के बहा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:15 AM (IST)
मीट फैक्ट्रियों में सस्ती मजदूरी कर रोहिग्या ने अल्लीपुर को बनाया शरणस्थली
मीट फैक्ट्रियों में सस्ती मजदूरी कर रोहिग्या ने अल्लीपुर को बनाया शरणस्थली

मेरठ,जेएनएन। करीब दो वर्ष पूर्व बड़ी संख्या में रोहिग्या मीट फैक्ट्रियों में काम करने के बहाने अल्लीपुर आ गए थे। इंटेलीजेंस ने दो वर्ष पूर्व करीब बीस परिवारों का डाटा जुटाया था। इन्हें सस्ती मजदूरी के नाम पर कुछ लोग अल्लीपुर लेकर आए थे।

शुक्रवार को एटीएस ने चार रोहिग्या को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि यह विदेशी महिलाओं की तस्करी मलेशिया तक करते थे। इनमें हाफिज को मेरठ से पकड़ा था। हाफिज काफी दिनों से खरखौदा क्षेत्र के अल्लीपुर में रह रहा था। अब भी अल्लीपुर में करीब पांच रोहिग्या परिवार रहते हैं। हाफिज के पकड़े जाने पर इंटेलीजेंस और प्रशासन ने इन पर निगरानी कड़ी कर दी है। ये लोग क्षेत्र की मीट फैक्ट्रियों में काम करते हैं। सस्ती मजूदरी के बहाने रोहिग्या को मेरठ के अल्लीपुर में लाया गया था। हालांकि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद अल्लीपुर में चलने वाले अधिकतर मीट प्लांट बंद हैं।

बायामेट्रिक डाटा किया गया था तैयार

एक वर्ष पूर्व इंटेलीजेंस विभाग की टीम ने अल्लीपुर के प्राथमिक स्कूल में शिविर लगाकर रोहिग्या का डाटा जुटाया था, लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

रोहिग्या महिलाओं की देश में शादी करने की चर्चा

हाफिज की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को गांव में तरह-तरह की चर्चा रहीं। कुछ लोगों का कहना है कि एक रोहिग्या महिला ने मुरादाबाद के एक युवक से शादी कर ली थी। उसने अपनी दो बेटियों की शादी हापुड़ और हैदराबाद कर दी। इंस्पेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि उन्हें रोहिग्या महिला की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस मामले की भी जांच की जाएगी।

chat bot
आपका साथी