मेरठ में रैपिड रेल के कारण रूट डायवर्जन, आपको जाम में फंसने से बचाएंगे ये रास्ते, पढ़िए पूरी जानकारी

मेरठ में रूट डायवर्जन के कारण इनदिनों परेशानी बढ़ गई है। ट्रांसपोर्ट नगर से फुटबाल चौराहे तक जहां पहले कुछ मिनट ही लगते थे वहीं अब घंटों लग रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की भी खपत बढ़ गई है। ऐसे भी कई रास्ते हैं जो परेशानी कम कर सकते हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:00 AM (IST)
मेरठ में रैपिड रेल के कारण रूट डायवर्जन, आपको जाम में फंसने से बचाएंगे ये रास्ते, पढ़िए पूरी जानकारी
रैपिड रेल के काम के कारण दिल्‍ली रोड पर रूट डायवर्जन किया गया है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में रूट डायवर्जन के बाद दिल्ली रोड का सफर मुश्किलों भरा हो गया है। ट्रांसपोर्ट नगर से फुटबाल चौराहे तक जहां पहले कुछ मिनट ही लगते थे, वहीं अब घंटों लग रहे हैं। समय के साथ ही पेट्रोल-डीजल की भी खपत बढ़ गई है। इस रूट पर ऐसे भी कई रास्ते हैं, जो परेशानी कम कर सकते हैं। हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं। दिल्ली रोड के साथ ही टीपीनगर और बागपत रोड के उन रास्तों से सुफर में मुश्किले कम आएंगी।

ऐसे समझे रूट को 

- दिल्ली की ओर से आते वक्त जब आप ट्रांसपोर्ट नगर में आते हैं, तो दाएं तरफ जगन्नाथपुरी की ओर रास्ता जाता है। यह मार्ग सीधे ईरा माल चौकी बहादुर मोटर्स के पास निकलता है। यहां से आप फुटबाल चौराहे की ओर आराम से जा सकते हैं। इस रास्ते से जाने पर आपको बागपत रोड के जाम से दो चार नहीं होना पड़ेगा।

- ट्रांसपोर्ट नगर में एंट्री के साथ ही जब आप जगन्नाथपुरी रोड पर आते हैं, तो कुछ कदम चलने के बाद बेरीपुरा की ओर रास्ता जाता है। यहां छोटी-छोटी गलियां है, लेकिन दो पहिया और छोटी गाड़ी जा सकती है। यह रास्ता भी दिल्ली रोड बहादुर मोटर्स से कुछ दूरी पर ही निकलता है।

- दिल्ली रोड से बागपत रोड पर आने के लिए जगन्नाथपुरी वाली रोड को पकडऩा पड़ेगा। बहादुर मोटर्स केे पास निकलने के बाद थोड़ी दूरी पर ही गुरुनानक नगर है। यहां से अंदर जाने के बाद कमला नगर या फिर शंभू नगर से होते हुए बागपत रोड पर आया जा सकता है। इससे टीपीनगर का जाम नहीं मिलेगा।

- शारदा रोड या फिर ब्रह्मपुरी रहने वाले व्यक्ति गुरुनानक नगर या फिर कुछ दूरी पर ही इलाहाबाद बैंक के बराबर वाली गली से होते हुए कमला नगर और शंभू नगर के रास्ते होते हुए बागपत रोड पर आ जाएंगे। यहां से सीधे बागपत चौराहे की ओर जा सकते हैं।

- मलियाना की ओर से दिल्ली रोड पर जाने वालों के लिए भी कई विकल्प हैं। सबसे पहले तो मलियाना में से होते हुए शिवपुरम फाटक पहुंचेंगे। इसके बाद मोहकमपुर से होते हुए दैनिक जागरण चौराहे पर निकल जाएंगे। इससे बागपत रोड और टीपीनगर का जाम नहीं मिले।

- मलियाना पुल के नीचे से नई बस्ती होते हुए कांप्लेक्स से होते हुए सीधे मुकुट महल के सामने निकलेंगे।

- हाईवे पर पहुंचने के लिए मलियाना से पुठ रोड होते हुए परतापुर से कुंडा और फिर सीधे मेरठ-दिल्ली हाईवे पर निकल जाएंगे। इस रूट पर भी जाम नहीं मिलेगा।

- बागपत की ओर से आते समय बागपत रोड केे जाम से बचने के लिए खड़ौली कट से अंदर होते हुए रोहटा रोड पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद आसानी से घंटाघर और रेलवे रोड जाया जा सकता है।

- बागपत रोड पर मलियाना पुल के पास ही शेखपुरा से किशनपुरा होते हुए भी रेलवे रोड पर निकला जा सकता है। ये रास्ता भी बागपत रोड पर लगने वाले जाम से बचाता है।

chat bot
आपका साथी