डिलीवरी ब्वाय से तमंचे के बल पर लूटपाट

बदमाशों ने शुक्रवार को तमंचे के बल पर डिलीवरी ब्वाय से 50 हजार रुपये कीमत का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 12:15 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 12:15 AM (IST)
डिलीवरी ब्वाय से तमंचे के बल पर लूटपाट
डिलीवरी ब्वाय से तमंचे के बल पर लूटपाट

मेरठ,जेएनएन। बदमाशों ने शुक्रवार को तमंचे के बल पर डिलीवरी ब्वाय से 50 हजार रुपये कीमत का मोबाइल लूट लिया। पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे समझाते हुए लूटपाट के बजाए मोबाइल खोने की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही।

दौराला के गांव भराला निवासी रिकू पुत्र सुरेश सिटी माल आनलाइन कंपनी में डिलीवरी ब्वाय की नौकरी करता है। रिकू ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उसने कई महीने की पगार जोड़कर मोबाइल खरीदा था। शुक्रवार को रिकू बटजेवरा गांव वाली रोड पर खड़े होकर डिलीवरी पहुंचाने के लिए पार्टी को फोन कर रहा था। तभी काली पल्सर सवार दो बदमाश आए और हथियारों के बल पर लेकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। रिकू ने शोर मचाया तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर दी और फरार हो गए। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम लगा दी गई है, जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।

रैपिड रेल कार्य के मार्शल को कार ने मारी टक्कर: रैपिड रेल कार्य में लगे मार्शल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने कुछ दूरी तक पीछा कार चालक को पकड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन आरोपित हाथ नहीं लगा। देर शाम घायल ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

मवाना के ग्राम ततीना निवासी राजा रैपिड रेल कार्य में सहयोगी मार्शल टीम का सदस्य है। शुक्रवार दोपहर राजा अपनी बुजुर्ग मां को लेकर बाइक से बेगमपुल आ रहा था। तभी लालकुर्ती क्षेत्र के मवाना रोड स्थित भगत लाइन के पास कार ने राजा की बाइक में टक्कर मार दी। इस वजह से मार्शल व उसकी बुजुर्ग मां घायल हो गई। राहगीर मां-बेटे को उठाने में लग गए। इतने में कार चालक फरार हो गया। लालकुर्ती थाना प्रभारी अतर सिंह यादव का कहना है कि अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपित की पहचान कर उसे दबोच लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी