स्वजन को बंधक बनाकर दो घरों में डाका

बदमाशों ने भावनपुर क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। दो घरों पर धावा बोलते हुए स्वजन को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर पिटाई भी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 11:20 PM (IST)
स्वजन को बंधक बनाकर दो घरों में डाका
स्वजन को बंधक बनाकर दो घरों में डाका

मेरठ, जेएनएन। बदमाशों ने भावनपुर क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। दो घरों पर धावा बोलते हुए स्वजन को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर पिटाई भी की। आरोप है कि सूचना के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

भावनपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में फजर पुत्र गुलजार पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। करीब दो सौ मीटर दूर गुलजार पुत्र तसलीम रहते हैं। मंगलवार देर रात फजर पुत्र गुलजार पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे थे। तभी किसी ने उनके दरवाजे पर दस्तक की। जैसे ही उन्होंने गेट खोला तो बदमाशों ने पिस्टल तान दी। छह बदमाश उनको अंदर ले गए। पत्नी और बच्चों को भी बंधक बना लिया। कमरों को खंगालते हुए नकदी और जेवर लूट लिए। इसके बाद गुलजार की पत्नी के जेवर भी उतरवा लिए। बदमाशों ने वारदात के दौरान मोबाइल भी कब्जे में ले लिए थे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हाथ-पैर बांधे, गोली मारने की धमकी

गांव निवासी गुलजार पुत्र तसलीम ने बताया कि रात में छह-सात बदमाश घर में कूद गए और पत्नी और बच्चों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए। शोर मचाने पर गोल मारने की धमकी दी। इसके बाद कमरों को खंगालना शुरू कर दिया। बदमाश करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद स्वजन ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक की टीम भी पहुंच गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। एक घंटे तक मिलाते रहे कंट्रोल रूम का फोन

फजर ने बताया कि घटना के 15-20 मिनट तक तो सभी लोग डरे हुए थे। इसके बाद उन्होंने गांव में ही रिश्तेदारों को बताया। फिर कंट्रोल रूम को फोन मिलाना शुरू किया। करीब एक घंटे तक फोन मिलाते रहे। कुछ देर बाद पता चला कि डकैतों ने पास के ही घर को भी निशाना बनाया है। करीब डेढ़ से दो घंटे तक बदमाश दोनों घरों में रुके और लूटपाट की। पीड़ितों का आरोप है कि वारदात के करीब दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। रात में पुलिस ने बदमाशों का तलाश किया और लौट गई। सुबह अफसर फिर पहुंचे और स्वजन से जानकारी की। तीन पीढ़ी के जेवर ले गए

पीड़ितों ने बताया कि घर में उनकी दादी, मां और पत्नी के जेवर थे। बदमाश सभी जेवर ले गए। बेटी की शादी के लिए भी जेवर जोड़ रहे थे। शोर मचाने पर बदमाश गोली मारने की धमकी दे रहे थे। सभी ने हथियार ले रखे थे। फजर ने बताया कि उनको तो विरोध करने पर बदमाशों ने पीटा भी। उनके हाथ-पैर बांध दिए। यह देखकर पत्नी और बच्चों के आंसू निकलने लगे।

chat bot
आपका साथी