मेरठ में दिनदहाड़े वारदात : एक घंटे तक घटना को देते रहे अंजाम, 16 लाख के गहने व नकदी लेकर फरार

दिनदहाड़े बदमाशों ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सरस्वती कुंज विहार (सरस्वती लोक) में बूरा व्यापारी के घर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर करीब 16 लाख के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। बदमाश करीब एक घंटा घर में रहे।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:07 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:07 AM (IST)
मेरठ में दिनदहाड़े वारदात : एक घंटे तक घटना को देते रहे अंजाम, 16 लाख के गहने व नकदी लेकर फरार
मेरठ में 16 लाख की दिन में चोरी।

मेरठ, जेएनएन। दिनदहाड़े बदमाशों ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र के सरस्वती कुंज विहार (सरस्वती लोक) में बूरा व्यापारी के घर को निशाना बनाया। ताले तोड़कर करीब 16 लाख के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। बदमाश करीब एक घंटा घर में रहे। सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक पर दिखे चार युवकों पर शक जताया जा रहा है। सीओ ने घटनास्थल पर पूछताछ की। बूरा व्यापारी श्रीराम गुप्ता की नवीन मंडी में दुकान है। शुक्रवार सुबह वह पत्नी के साथ दुकान पर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे बेटा शुभम पत्नी अर्चना को लेकर चिकित्सक के पास चले गए। एक बजे जब वह लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा हुआ था।

व्यापारी और उनकी पत्नी भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सेफ से बदमाश करीब 25 तोले सोने के जेवर और साढ़े चार लाख रुपये कैश ले गए। व्यापारी नेता अंकुर गोयल और सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो कालोनी में दो बाइकों पर चार युवक संदिग्ध रूप से दिखाई दिए। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

गेट पर गार्ड, फिर कैसे घुसे युवक

कालोनी के गेट पर गार्ड बैठे रहते हैं। वह आने वाले हर अंजान व्यक्ति का नाम-पता नोट करते हैं और किसके यहां जाना है यह भी पूछते हैं। लेकिन, संदिग्ध लोगों के बारे में उनको भी जानकारी नहीं है। पुलिस ने कालोनी के गार्डो से भी पूछताछ की।

कुछ लोग सर्वे के नाम पर घूम रहे थे

शुभम ने बताया कि कुछ दिनों से तीन-चार युवक कालोनी में सर्वे के नाम पर घूम रहे थे। उनका कहना था कि दिल्ली रोड पर पार्लर खोला है। उनसे बात नहीं करने पर भी वह जबरन घर में घुसने की कोशिश करते थे। उनके नाम-पते भी पुलिस को मुहैया कर दिए हैं। उनको सर्वे वाले युवकों पर ही वारदात को अंजाम देने का शक है। 

chat bot
आपका साथी