दिल्ली से लौट रहे युवक से लूट, हथियार लहराते हुए बदमाश फरार

बदमाश-लुटेरे पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार रात दिल्ली से लौट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:40 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:40 AM (IST)
दिल्ली से लौट रहे युवक से लूट, हथियार लहराते हुए बदमाश फरार
दिल्ली से लौट रहे युवक से लूट, हथियार लहराते हुए बदमाश फरार

मेरठ, जेएनएन। बदमाश-लुटेरे पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। शुक्रवार रात दिल्ली से लौट रहे युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन हाथ नहीं आए। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के गोला कुआं राम नगर निवासी सूर्याश दिल्ली की एक कंपनी में आर्किटेक्ट हैं। शुक्रवार रात वह घर आ रहे थे। हापुड़ अड्डे पर बस से उतरने के बाद वह पैदल ही घर जा रहे थे। गोला कुआं के पास पहुंचते ही उनका फोन आया तो वह मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और लूट लिया। युवक ने पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने हथियार दिखाकर डरा दिया। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने बदमाशों को तलाश भी किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

दिनदहाड़े साकेत में चोरी का प्रयास, थाने में हंगामा: दिनदहाड़े एक युवक ने शहर की पाश कालोनी के एक मकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। स्वजन ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें युवक की करतूत नजर आई। इसके बाद लोग थाने पहुंचे और हंगामा किया। वहीं, रात में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साकेत निवासी मोहित गर्ग व्यापारी हैं। शुक्रवार को वह स्वजन संग कहीं गए थे। जब वह लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की। पकड़ा गया युवक नशे में था, जिसके कारण वह पुलिस को कुछ बता भी नहीं पा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

chat bot
आपका साथी