नाइट शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे अस्पताल के कर्मचारी से लूटपाटा

हास्पिटल से घर लौट रहे अस्पताल के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लू

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:15 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:15 AM (IST)
नाइट शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे अस्पताल के कर्मचारी से लूटपाटा
नाइट शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे अस्पताल के कर्मचारी से लूटपाटा

मेरठ,जेएनएन। हास्पिटल से घर लौट रहे अस्पताल के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात में तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकड़ने का दावा कर रही है।

शास्त्रीनगर स्थित न्यू के-ब्लाक निवासी विशु पुत्र चंद्रवीर दौराला स्थित आर्यावर्त हास्पिटल में नौकरी करते हैं। शुक्रवार देर रात वह नाइट शिफ्ट खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। साकेत चौराहे पर विशु की स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया। वह साकेत पंप से पेट्रोल लेने के बाद घर लौटने लगे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर उनसे मोबाइल लूट लिया। थाना प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। घटना स्थल के आसपास की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दबंगों ने घर में घुसकर की फायरिग: थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव में दबंगों ने शुक्रवार रात घर में घुसकर युवक पर फायरिग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

पोहल्ली गांव निवासी अवनीश पुत्र रमेश ने बताया कि उसका छोटा भाई विपिन शुक्रवार रात घर पर था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी दबंग अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर आया और घर में घुसकर विपिन पर फायरिग कर दी। हालांकि, विपिन बच गया। पीड़ित ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी