रोडवेज 600 रुपये में कराएगा 'मेरठ दर्शन'

जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेरिटेज दर्शन सेवा शुरू की जा रही है। रविवार को सेवा का प्रथम ट्रायल रन होगा। सेवा के तहत जनपद स्थित पौराणिक धार्मिक व स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित 10 स्थानों का दर्शन कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:32 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:32 AM (IST)
रोडवेज 600 रुपये में कराएगा 'मेरठ दर्शन'
रोडवेज 600 रुपये में कराएगा 'मेरठ दर्शन'

मेरठ, जेएनएन। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेरिटेज दर्शन सेवा शुरू की जा रही है। रविवार को सेवा का प्रथम ट्रायल रन होगा। सेवा के तहत जनपद स्थित पौराणिक, धार्मिक व स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित 10 स्थानों का दर्शन कराया जाएगा। आमजन के लिए सेवा 24 अक्टूबर से विधिवत शुरू होगी।

हेरिटेज दर्शन सेवा शुरू करने की तैयारियों को रोडवेज निगम द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुबह नौ बजे कमिश्नर कार्यालय से सेवा शुरू होगी और जनपद स्थित 10 प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर वापस कमिश्नर कार्यालय पर शाम छह बजे संपन्न होगी। मुख्य रूप से मेरठ में शहीद स्मारक, औघड़नाथ मंदिर के साथ शहर के अन्य पौराणिक व स्वतंत्रता संग्राम के साक्षी स्थलों के दर्शन कराएंगे। इसके बाद हस्तिनापुर तक सेवा वाहन जाएगा। आरएम केके शर्मा ने बताया कि मेरठ हेरिटेज दर्शन सेवा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेवा का लाभ लेने के वाले प्रत्येक व्यक्ति को छह सौ रुपये खर्च करने होंगे। इस रकम में दोपहर का भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। आरएम ने बताया कि जनपद में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने की काफी संभावनाएं हैं। इसी कारण हेरिटेज दर्शन सेवा शुरू की जा रही है।

कैडेट्स नारी शक्ति पर बनाए पोस्टर : आरजी पीजी कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शनिवार को पोस्टर बनाए। कैडेट्स ने नारी तू कभी ना हारी, महिला तुम हो शक्तिशाली, सभी क्षेत्रों में नारी की महिमा, बालिका सुरक्षा समाज संपन्नता, महिला से है देश की शान, महिला तुम हो परिवार की जान, हम हैं प्यारे मां के दुलारे, महिला तुम हो शक्ति का स्रोत, विलक्षण प्रतिभा की धनी महिलाएं, हम हैं कैडेट महिला शक्ति का प्रतीक, हम बनेंगे भारत माता की शान जैसे शीर्षकों से 50 पोस्टर बनाकर तैयार किया। मेजर पूनम लखनपाल ने कैडेट्स को बताया कि लोग हमारी बातों को गंभीरता से लेते हैं, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम समाज को जागरूक करें। कार्यक्रम में कमांडिंग आफिसर कर्नल पंकज साहनी, मीनू तोमर, कैप्टन डा. अंजुला राजवंशी और डा. सीमा जैन भी उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी