डौरली में रोडवेज के परिचालक ने जान दी

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के डौरली गांव में किराए पर रहने वाले यूपी रोडवेज के परि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 01:15 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 01:15 AM (IST)
डौरली में रोडवेज के  परिचालक ने जान दी
डौरली में रोडवेज के परिचालक ने जान दी

मेरठ,जेएनएन। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के डौरली गांव में किराए पर रहने वाले यूपी रोडवेज के परिचालक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिचालक अकेला रहता था। उसका परिवार जालौन के गांव में रहता है। पुलिस ने शव मर्चरी पहुंचा दिया और रोडवेज स्टाफ तथा परिचालक के स्वजन को भी सूचना दे दी है।

पुलिस के मुताबिक, जालौन के उरई थाना क्षेत्र के बाजीदा गांव निवासी करीब 45 वर्षीय बृजेश कुमार पुत्र स्व. वीर सिंह जाटव भैंसाली डिपो की रोडवेज बस में परिचालक था। चार दिन पूर्व ही वह अपने गांव से ड्यूटी पर आया था। चार महीने पूर्व बृजेश ने डौरली में चिटू चौहान के मकान में एक कमरा किराए पर लिया था। रविवार रात बृजेश अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह मकान मालिक ने किसी काम से बृजेश को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखा तो बृजेश को पंखे से लटका पाया। पुलिस ने शव उतरवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इंस्पेक्टर देवेश शर्मा का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। स्वजन के आने पर जानकारी की जाएगी।

पूर्व पार्षद की बेटी के दुष्कर्म करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार : लिसाड़ीगेट के पूर्व पार्षद की बेटी ने देवर पर दुष्कर्म और पति पर गला दबाकर मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि घर में अकेली पाकर देवर ने दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पति को दी गई। पति ने पूरे मामले को दबाने की बात कही। पीड़िता ने थाने में शिकायत करने की बात कही, जिस पर पति ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देवर और पति को गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी