मेरठ में सड़क सुरक्षा माह : महिलाओं ने रैली निकाल ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक Meerut News

रविवार को शहर में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने दुपहिया वाहनों पर रैली निकालकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे बताया और इस दौरान सावधानियां बरतने को भी कहा गया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 02:25 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 02:25 PM (IST)
मेरठ में सड़क सुरक्षा माह : महिलाओं ने रैली निकाल ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जागरूक Meerut News
मेरठ में रविवार को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ शहर में सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को दो पहिया वाहन रैली निकाली गई। रैली में पुलिस और अन्य विभागों और संस्थाओं से जुड़ीं महिलाएं दुपहिया वाहन चलाते हुए शामिल हुई। पुलिस लाइन से आरंभ हुई रैली का शुभारंभ एडीएम एलए और आरटीओ डॉ विजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में ट्रैफिक एंजेल्स, वाहन डीलरों के यहां कार्यरत महिलाओं, शिक्षा विभाग में कार्यरत महिला स्टाफ ने भाग लिया।

यह रहे मौजूद

रैली के साथ लखनऊ से आई एलईडी वेन, प्रचार वाहन भी चल रहे थे। जो ट्रैफिक नियमों के पालन और सड़क पर वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बता रहे थे।  रैली पुलिस लाइन से आरंभ होकर जेल चुंगी तेजगढ़ी गांधी आश्रम चौक सूरजकुंड होती हुई वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। एसपी ट्रैफिक जी के श्रीवास्तव, आरटीओ श्वेता वर्मा, दिनेश कुमार, अमित नागर सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी