सरकारी बनी तो हाईकोर्ट बेंच का वादा पूरा करेगी रालोद

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक सुरेंद्र शर्मा प्रदेश प्रवक्ता संदीप चौधरी व प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने शनिवार को बाउंड्री रोड स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव के आवास पर संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:13 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:13 AM (IST)
सरकारी बनी तो हाईकोर्ट बेंच का वादा पूरा करेगी रालोद
सरकारी बनी तो हाईकोर्ट बेंच का वादा पूरा करेगी रालोद

मेरठ, जेएनएन। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता संदीप चौधरी व प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने शनिवार को बाउंड्री रोड स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव के आवास पर संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की।

उन्होंने कहा कि 2022 के 22 संकल्प जयंत चौधरी सभी आर्शीवाद पथ कार्यक्रम में घोषणा करेंगे। सुनील रोहटा ने बताया कि जयंत चौधरी का आर्शीवाद पथ कार्यक्रम सात अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह की जन्मस्थली नूरपुर से शुरू हुआ था, जो 30 अक्टूबर को उनकी कर्मस्थली बागपत में संपन्न होगा। संदीप चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पश्चिमी उप्र के अलावा बुंदेलखंड व पूर्वांचल में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना का भी वादा किया है। यदि उप्र में सरकार बनती है तो वह हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के वादे को पूरा करेंगे। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, मुकेश जैन, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़, राममेहर गुर्जर, राजकुमार सांगवन, राहुल देव, नदीम चौहान, विनय मल्लापुर, योगेश फौजी मौजूद रहे।

22 संकल्पों में ये हैं मुख्य मांगें

- ओबीसी, एससी व एसटी छात्रों के लिए प्रतिष्ठित विवि में छात्रवृत्ति योजना।

- सभी निकायों में 2030 तक सीवरेज कार्य।

- पुलिस विभाग में बार्डर स्कीम हटाकर पास के जिलों में तैनाती।

- अल्पसंख्यकों के साथ समाज के सभी वर्गों को सुरक्षा।

- कृषि स्टार्टअप के लिए 2500 करोड़ का विशेष फंड

- लंबित भर्ती को पूर्ण करना।

- पंचायती राज संस्थाओं को वित्तीय अधिकार।

- पुलिसकर्मियों को आठ घंटे की ड्यूटी।

- महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर रोकथाम।

- प्राइवेट स्कूलों की फीस निर्धारित।

- 50 हजार ई-बसों की खरीद।

chat bot
आपका साथी