बढ़ते दामों ने त्‍योहारी सीजन में बिगाड़ा थाली का बजट, जानिए कारण Meerut News

आम जन की थाली के दो मुख्य भाग दाल और सब्जी होते हैं त्योहार सीजन में घर का बजट बिगाड़ दिया है। थोक बाजार में प्याज और आलू के दामों में आंशिक गिरावट के बावजूद फुटकर बाजार में दाम गिरे नहीं हैं।

By Prem BhattEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:20 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:20 AM (IST)
बढ़ते दामों ने त्‍योहारी सीजन में बिगाड़ा थाली का बजट, जानिए कारण Meerut News
त्‍योहार के सीजन पर महंगाई भी सिर चढ़ बोल रही है।

मेरठ, जेएनएन। आम जन की थाली के दो मुख्य भाग दाल और सब्जी होते हैं, त्योहार सीजन में घर का बजट बिगाड़ दिया है। थोक बाजार में प्याज और आलू के दामों में आंशिक गिरावट के बावजूद फुटकर बाजार में दाम गिरे नहीं हैं। राजस्थान के कई भागों और मध्य प्रदेश से प्याज की नई फसल मंडियों में आने वाली है। बुधवार को प्याज और आलू के थोक दामों में 10 से 15 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

दामों में कमी आने के आसार 

सुबह के समय प्याज के थोक दाम 45 रुपये प्रति किलोग्राम दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में था। वहीं आलू के दाम 1550 रुपये प्रति कुंतल था। आढ़ती संदीप गुप्ता ने बताया कि अगले 15 दिनों में प्याज के दामों में कमी आने के आसार हैं। राजस्थान के अलवर और मध्यप्रदेश के कई जिलों में प्याज की फसल तैयार है। अगले 15 दिनों में प्याज के दामों में कमी आ जाएगी। बतातें चलें कि दक्षिण भारत में भारी बारिश से फसल चौपट हो गई है।

शीतगृहों को खाली करने का आदेश 

आढ़ती सरफराज ने बताया कि सरकार ने शीतगृहों को खाली करने का आदेश दिया है जिसके चलते किसानों को मजबूरी में आलू निकालना पड़ रहा है, आवक बढने से दाम गिरे हैं। हालांकि इस गिरावट का अभी फुटकर बाजार में असर नहीं पड़ा है। बुधवार को प्याज के फुटकर दाम 70 से 80 रुपये प्रति किलो थे। वहीं आलू के दाम 50 रुपये किलो रहे। वर्तमान में सभी सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं।

दलहनों के दामों में तेजी

दामों में तेजी है। सबसे ज्यादा अरहर की दाल खायी जाती है। जिसके दाम आसमान छू रहे हैं यह 120 रुपये किलो है। नवीन मंडी के दाल आढ़ती संजय ङ्क्षबदल ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश दाल के मुख्य स्त्रोत हैं बारिश ने दाल की फसल पर बर्बाद की है। पिछले वर्ष की तुलना में देखें तो अरहर के थोक दामों में 18 सौ, उड़द में 24 रुपये की तेजी है।

दाल और सब्जियों बढ़े दामों पर एक नजर

सब्जियां अक्टूबर 19 थोक अक्टूबर 20 थोक वर्तमान फुटकर

आलू 950 3100 50

प्याज 2700 4400 80

गोभी 2250 5000 70

मटर - 6000 80

टमाटर 1900 2200 50

दलहन

अरहर 8250 1050 120

मसूर 6475 8250 90

उड़द 6345 8750 100

चना 5730 6200 75

थोक रेट रुपये प्रति कुंतल, फुटकर प्रति किलोग्राम 

chat bot
आपका साथी