भोजन में सही तेल बढ़ा देते हैं खुशबू और स्वाद, जानें-मेरठ की खानपान विशेषज्ञ की राय

सेहत ठीक रखने के लिए भोजन में सही तेल का इस्‍तेमाल करना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि खाने में सही तेल का इस्तेमाल किया जाए तो बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसीलिए आवश्‍यक है कि भोजन में तेल की क्‍वालिटी का ध्‍यान रखा जाए।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 01:30 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 01:30 PM (IST)
भोजन में सही तेल बढ़ा देते हैं खुशबू और स्वाद, जानें-मेरठ की खानपान विशेषज्ञ की राय
तेल की सही क्‍वालिटी का इस्‍तेमाल कर हम सेहत को भी सही रख सकते हैं।

मेरठ, जेएनएन। खाने में सही तेल की मात्रा खाने का स्वाद बढ़ा देती है। लेकिन कभी कभी यही तेल सेहत के लिए हानिकारक भी हो जाता है। खाने में प्रयोग किए जाने वाले तेल कह किस्म के बारे में ही नहीं बल्कि इसकी मात्रा में बारे में भी मालूम होना जरूरी है। खानपान विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि खाने में सही तेल का\ इस्तेमाल किया जाए तो बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। लोग सरसों के तेल के अलावा नारियल का तेल, आलिव आयल और अन्य तेल का प्रयोग भी करते हैं। लेकिन यह जानना जरूरी है कि कौन सा तेल अधिक लाभदायक है। जहां तक खानपान विशेषज्ञों की बात है तो वह आलिव आयल में खाना पकाना सबसे अच्छा मानते हैं। वह भी एक्स्ट्रा वर्जिन आलिव आयल में, क्योंकि यह पुरी तरह से शुद्ध होता है। इस तेल में धीमी या मध्यम आंच में कुकिंग की जाती है, और सलाद में भी इसका प्रयोग किया जाता है।

सनफ्लावर और वेजिटेबल आयल

सनफ्लावर आयल में विटामिन ई बहुत ज्यादा होता है। इसका प्रयोग तेज आंच में पकाए गए खाने में अधिक किया जाता है, और खाने में तेल का स्वाद भी नहीं आता है। इस तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड अधिक होता है। शरीर के लिए यह जरूरी भी है। लेकिन अधिक इस्तेमाल से शरीर में सूजन भी आ सकती है। इस तेल का अधिक प्रयोग करने पर डाइट में ओमेगा-3 से संतुलित करना बेहद जरूरी है। वहीं वेजिटेबल आयल को किसी न किसी पौधे से प्राप्त किया जाता है। इसमें पोषण कम होता है, और इसका अधिक सेवन शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

पीनट आयल स्वाद के साथ खुशबू भी

पीनट आयल से खाना पकाना काफी फायदेमंद है। यह स्वाद में भी बहुत अच्छा होता है। पीनट आयल की कई किस्में होती है। इस आयल की खुशबू भी अच्छी होती है और खाना भी तेज आंच पर तैयार किया जा सकता है।

इनका कहना है

हमारे भोजन में घी और तेल का विशेष महत्व है, अलग अलग भोजन के लिए अलग-अलग तेल का इस्तेमाल किया जाता है। जो खाने के स्वाद को अधिक बढ़ा देता है। इस समय बाजार में कई तरह के तेल है। जिन्हें भोजन में शामिल कर सेहतमंद रहा जा सकता है।

- डा. गीतिका ग्रोवर खानपान विशेषज्ञ

chat bot
आपका साथी