पड़ोसियों को फंसाने के लिए मारी थी रिक्शा चालक कोगोली

रिक्शा चालक को गोली मारने वाले आरोपित बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल का सगा भाई अभी फरार है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपित के कब्जे से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पड़ोसियों को फंसाने के लिए आरोपितों ने यह कदम उठाया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 03:42 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 03:42 AM (IST)
पड़ोसियों को फंसाने के लिए मारी थी रिक्शा चालक कोगोली
पड़ोसियों को फंसाने के लिए मारी थी रिक्शा चालक कोगोली

मेरठ, जेएनएन। रिक्शा चालक को गोली मारने वाले आरोपित बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल का सगा भाई अभी फरार है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपित के कब्जे से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पड़ोसियों को फंसाने के लिए आरोपितों ने यह कदम उठाया था।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूरनगर स्थित फ्रेंड कालोनी में यासमीन पत्नी इमरान व स्वजन संग रहते हैं। उनका पड़ोस में रहने वाले रमजानी, रिजवान, मेहताब, इरफान व सोनू से विवाद चल रहा है। पूर्व में दंपती ने पड़ोसियों पर गांजा बेचने का आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी थी। सोमवार रात दंपती ने पुलिस को सूचना दी कि पड़ोसियों ने इमरान के रिक्शा चालक भाई नासिर के पैर में गोली मार दी। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नासिर व उसके स्वजन से सख्ती से पूछताछ की तो राजफाश हुआ की इमरान ने कालोनी में रहने वाले अपने बहनोई असगर के साथ मिलकर पड़ोसियों को फंसाने के लिए नासिर के पैर में गोली मारी थी। पुलिस ने असगर को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया और इमरान की तलाश में टीम दबिश दे रही है।

फरार हिस्ट्रीशीटर चूहा गिरफ्तार

संवाद सूत्र, लावड़ : इंचौली थाने का हिस्ट्रीशीटर दिलशाद उर्फ चूहे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव खरदौनी निवासी हिस्ट्रीशीटर दिलशाद उर्फ चूहा पुत्र अख्तर पर मेरठ जिले के अलग अलग थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। लावड़ चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी में बताया कि दिलशाद उर्फ चूहा पर कोर्ट से कई मुकदमों में गैर जमानती वारंट चल रहे थे। पुलिस काफी दिनों से इसकी तालाश कर रही थी। लावड़ पुलिस ने शुक्रवार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी