रिटायर्ड फौजी की गोली से एक की मौत, दूसरा गंभीर

गांव भैंसा में घर में ताकाझांकी का विरोध करने पर बुधवार देर रात रिटायड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:15 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:15 AM (IST)
रिटायर्ड फौजी की गोली से एक की मौत, दूसरा गंभीर
रिटायर्ड फौजी की गोली से एक की मौत, दूसरा गंभीर

मेरठ, जेएनएन। गांव भैंसा में घर में ताकाझांकी का विरोध करने पर बुधवार देर रात रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उसके तहेरे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपित व उसका भाई फायरिग व पथराव करते हुए फरार हो गये।

भैंसा गांव में 32 वर्षीय अंकुर पुत्र सेंसरपाल व 35 वर्षीय रिटायर्ड फौजी सचिन पुत्र शिवपाल पड़ोसी हैं। दोनों के मकान की दीवारें व छत मिली हुई हैं। अंकुर पक्ष के लोग आए दिन रिटायर्ड फौजी के भाई तरुण पर घर में ताकझांक करने का आरोप लगाते रहे है। इसको लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आए और मारपीट भी हुई। बुधवार रात करीब नौ बजे अंकुर के तहेरे भाई 35 वर्षीय गौरव की पत्नी व बच्चे छत पर बैठे हुए थे। इसी बीच पड़ोसी तरुण अंडर वियर पहने हुए छत पर पहुंच गया और आरोप है कि वह ताकझांक करने लगा। जिसका गौरव ने विरोध किया। जिसपर तरुण व उसके भाई रिटायर्ड फौजी ने गौरव को अपनी छत पर खींच लिया और पिस्टल सीने पर लगाकर गोली मार दी। इसी बीच आए अंकुर पर भी गोली चला दी। जो उसका कंधे चीरती हुई निकल गई। आरोपित भाई पथराव व फायरिग करते हुए फरार हो गये। स्वजन दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से मेरठ ले गए, जहां गौरव को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर एसपी देहात केशव मिश्रा, सीओ उदय प्रताप सिंह व थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर मय फोर्स मौके पर पहुंच गये और दबिश लेकिन आरोपित हत्थे नही चढ़े। सीओ ने बताया कि अभी उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज नही की गई है। आरोपित फौज में सैनिक था और एक वर्ष पूर्व उसने रिटायरमेंट लिया था।

-तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात

फायरिग में एक की मौत व दूसरे के घायल होने से गांव में तनाव पैदा हो गया। गांव रिजर्व पुलिस तैनात कर दी है।

मृतक शादीशुदा था तथा उसके दो बच्चों में एक लड़का व एक लड़की है। स्वजन का रो-रोकर बुराहाल है।

chat bot
आपका साथी