रिटायर्ड कर्नल पर लगाया अभद्रता का आरोप
रिटायर्ड कर्नल जेठ पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने एसएसपी से श्ि
मेरठ,जेएनएन। रिटायर्ड कर्नल जेठ पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने एसएसपी से शिकायत की है। आरोप है कि थाना पुलिस भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। अब उसे धमकियां भी मिल रही हैं। एसपी क्राइम ने थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 16 साल पहले हुई थी। कुछ दिन बाद ही पति और अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे। कुछ समय बाद उसके बेटी हुई तो उत्पीड़न बढ़ गया। दूसरी बेटी होने पर तो पिटाई होने लगी। उसके जेठ सेना में कर्नल थे, जो रिटायर्ड होकर आ गए। अब वह भी पति और देवर के साथ मिलकर परेशान करते हैं। उसके साथ अभद्रता की जाती है। पति ने खर्चा देना भी बंद कर दिया है, जिसके चलते बेटियों का नाम स्कूल से भी कट गया है। उसने थाना पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी क्राइम राम अर्ज ने थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
मुकेश वालिया व प्रेरणा वर्मा फिर बने सरकारी अधिवक्ता : प्रदेश सरकार की तरफ से जिला स्तर पर सरकारी वादों की पैरवी के लिए सिविल व फौजदारी मामलों में एडीजीसी मुकेश वालिया को दीवानी और फौजदारी मामलों में प्रेरणा वर्मा को प्रदेश सरकार ने पुन: जिम्मेदारी दी है। यह जानकारी प्रदेश सरकार न्याय विभाग के विशेष सचिव हरिंदर बहादुर सिंह द्वारा जिलाधिकारी को 18 जून को जारी पत्र में दी गई है।
मंदिर से हजारों की चोरी : वलीदपुर गांव स्थित मंदिर की खिड़की तोड़कर मंगलवार देर रात चोर मंदिर में दाखिल हो गए। चोरों ने मंदिर से इनवर्टर, बैट्री, गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर लिया। मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और जल्द चोरों को पकड़ने की बात कही।