बिजनौर में मंदबुद्धि किशोरी से किया दुष्कर्म, स्‍वजनों को बताने पर जान से मारने की दी धमकी

गांव में एक युवक ने अपने दो साथियों की मदद से एक मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपितों ने घटना की जानकारी स्वजनों को देने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:43 PM (IST)
बिजनौर में मंदबुद्धि किशोरी से किया दुष्कर्म, स्‍वजनों को बताने पर जान से मारने की दी धमकी
बिजनौर में मंदबुद्धि किशोरी से किया दुष्कर्म।

बिजनौर, जेएनएन। गांव में एक युवक ने अपने दो साथियों की मदद से एक मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपितों ने घटना की जानकारी स्वजनों को देने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। स्वजनों ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया तो किशोरी के गर्भवती होने का पता चला है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह है मामला

क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय मंदबुद्धि पुत्री के साथ चार माह पूर्व गांव के ही युवक ने अपने दो साथियों की मदद से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपित युवक ने घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री ने अब उन्हें घटना की जानकारी दी। इस पर उन्होंने उसका मेडिकल परीक्षण कराया तो किशोरी के चार माह की गर्भवती होने की जानकारी हुई। पीड़िता के पिता ने पुलिस से आरोपित युवक व उसके दो साथियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी