तप, त्याग व साधना की प्रतिमूíत ज्ञानमती माताजी

जंबूद्वीप स्थित गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी का केशलोंच संपन्न हुआ। साथ ही भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 03:55 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 03:55 AM (IST)
तप, त्याग व साधना की प्रतिमूíत ज्ञानमती माताजी
तप, त्याग व साधना की प्रतिमूíत ज्ञानमती माताजी

मेरठ, जेएनएन। जंबूद्वीप स्थित गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माताजी का केशलोंच संपन्न हुआ। साथ ही भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की गई। सर्वप्रथम भगवान महावीर के मस्तक पर दूध, दही, घी, जल, नारियल, इक्षुरस, केसर आदि की धारा से अभिषेक किया गया और शीघ्र ही कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए भगवान की शांतिधारा की गई। संस्थान के मंत्री विजय कुमार जैन ने बताया कि माताजी को दीक्षा लिए हुए 67 वर्ष हो चुके हैं। इसी क्रम में माताजी ने स्वयं अपना केशलोंच किया। उन्होंने बताया कि केशलोंच करने का तात्पर्य यह होता है कि व्यक्ति को अपनी काया से ममत्व नहीं है। कहा कि आíयका श्री ज्ञानमती माताजी ज्ञान, तप, त्याग व साधना की प्रतिमूíत है। पीठाधीश रवींद्र कीíत स्वामी द्वारा शांतिधारा के मंत्रों का उच्चारण किया गया।

न्याय पंचायत पर किया पदाधिकारियों का चयन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मवाना ब्लाक की तीन न्याय पंचायत गडीना, पिलौना व नैडू में संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पार्टी की प्रक्रिया के तहत सोमवार को न्याय पंचायत स्तर पदाधिकारियों का चयन किया गया। गडीना न्याय पंचायत से गजे सिंह जाटव, नैडू न्याय पंचायत से सुहेल अहमद का न्याय पंचायत अध्यक्ष के लिए सर्व सम्मति से चयन हुआ। बिजेंद्र कुमार सनौता को ब्लाक का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जाटव ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। ब्लाक अध्यक्ष यज्ञवीर सिंह, मतीन राजी, बिजेंद्र कुमार जाटव, आशाराम जाटव्द्व आतिफ मंसूरी, खातिब रिजवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बकाया गन्ना मूल्य दिलाने को ज्ञापन

किसान एकता संघर्ष संगठन के पदाधिकारियों ने बकाया गन्ना मूल्य दिलाने और गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कमलेश गोयल को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष शौकीन गुर्जर के नेतृत्व में दिये गए ज्ञापन में कहा गया है कि मवाना चीनी मिल पर किसानों का गन्ना भुगतान बकाया है। ज्ञापन में गन्ने का अविलम्ब भुगतान करने व गन्ना मूल्य शीघ्र निर्धारित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अनेश कुमार, शीशपाल, रविद्र, सुधीर कुमार, हीरेराम अघाना, मोहित, सर्वेश आदि थे। जासं

chat bot
आपका साथी