शिव-दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्वार कार्य शुरू.. भूमि पूजन व मंत्रोच्चार

किठौर की शाहजहांपुर सब्जी मंडी में 73 वर्ष पुराने शिव-दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ समिति सदस्यों द्वारा द्वारा भूमि पूजन कर किया गया। मुख्य यजमान शिव-दुर्गा समिति के पदाधिकारी बिजेंद्र कंसल मनोज कंसल आशीष कंसल देवेंद्र रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 10:06 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 10:06 PM (IST)
शिव-दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्वार कार्य शुरू.. भूमि पूजन व मंत्रोच्चार
शिव-दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्वार कार्य शुरू.. भूमि पूजन व मंत्रोच्चार

मेरठ, जेएनएन। किठौर की शाहजहांपुर सब्जी मंडी में 73 वर्ष पुराने शिव-दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ समिति सदस्यों द्वारा द्वारा भूमि पूजन कर किया गया। मुख्य यजमान शिव-दुर्गा समिति के पदाधिकारी बिजेंद्र कंसल, मनोज कंसल, आशीष कंसल, देवेंद्र रहे। मंदिर की आधारशिला पंडित घनश्याम शास्त्री, पंडित रूपराम गैरोला, शंभू प्रसाद गैरोला, कृष्णा अग्निहोत्री ने मंत्रोच्चार व शंखनाद के बीच रखी। कांति प्रसाद ने बताया कि मंदिर का निर्माण सन् 1948 में किया गया था। मंदिर में प्राकृतिक शिवलिग आज भी मौजूद है। पदाधिकारी आशीष कंसल ने बताया कि मंदिर में शिव दरबार, मां दुर्गा, मां काली, राम दरबार, गणपति भगवान नवग्रह की स्थापना कराई जाएगी। पंकज, पवन कंसल, कमल किशोर, गोपाल स्वरूप, कमल, सचिन, नितिन, गौरव, रवि आदि उपस्थित रहे।

शिविर का आयोजन : खरखौदा में गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में नगर पंचायत सभागार में खाद्य औषधि सुरक्षा का शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर विभाग के अधिकारी एसके मिश्रा और परमवीर सिंह ने व्यापारियों को जागरूक किया। इस मौके पर मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी, सतीश चंद्र त्यागी, संदीप त्यागी, नगीनू, कुलदीप गिरी, पंकज गर्ग आदि मौजूद थे।

ब्रज विहार कालोनी में जलभराव, महिलाओं ने किया प्रदर्शन : परतापुर में गगोल रोड स्थित ब्रज विहार कालोनी में महिलाओं ने गुरुवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। कालोनी में नाली चोक होने से जलभराव है। नाली उफनाने से उसका गंदा पानी दीवार के पास जमा हो गया है। महिलाओं ने कहा कि इससे मच्छर पनप रहे हैं और संक्रमण फैल रहा है। कालोनी में कई लोग बीमार हैं। कई मरीज डेंगू के मिले हैं। चेतावनी दी कि यदि यहां सफाई नहीं कराई गई तो महिलाएं कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में मधु, आशा, सुनीता, ममता, संगीता आदि शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी