सहारनपुर के तरुण ने निभाया इंसानियत का धर्म, 220 किमी जाकर कोविड पीड़ित को प्‍लाज्‍मा किया दान

सहारनपुर के अंबेहटा में एक कोविड संक्रमित मरीज के लिए 220 किमी दूर जाकर अंबेहटा निवासी तरुण गुप्ता ने प्लाज्मा दान कर इंसानियत का धर्म निभाया। बिजनौर निवासी रोगी अनूप अग्रवाल कोरोना संक्रमित होने के बाद बिजनौर में भर्ती थे। इन्‍हें प्‍लाज्‍मा की जरूरत थी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 07:00 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 07:00 PM (IST)
सहारनपुर के तरुण ने निभाया इंसानियत का धर्म, 220 किमी जाकर कोविड पीड़ित को प्‍लाज्‍मा किया दान
सहारनपुर के तरुण ने कोविड मरीज को प्‍लाज्‍मा दानकर मानवता दिखाई है।

सहारनपुन,जेएनएन। कोरोना संकट के बीच कुछ लोग पहल करते मदद के हाथ बढ़ा रहे हैं। बिजनौर में एक कोविड संक्रमित मरीज के लिए 220 किमी दूर जाकर सहारनपुर के अंबेहटा निवासी तरुण गुप्ता ने प्लाज्मा दान कर इंसानियत का धर्म निभाया। बिजनौर निवासी रोगी अनूप अग्रवाल जो कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद बिजनौर के पुलकित हास्पिटल में भर्ती थे। रेयर ब्लड ग्रुप (जो कोरोना से रिकवर हुआ हो) डोनर परिवार को मिल नहीं पा रहा था। अग्रवाल परिवार ने सहारनपुर में कोरोना संकटकाल में अग्रणी भूमिका में कार्य कर रही जय हिंद सामाजिक संस्था के संस्थापक उमंग शर्मा से सम्पर्क किया।

इस प्रकार की मदद

संस्था की कोविड प्लाज्मा हेल्प टीम से जुड़े कोर्डिनेटर सुमित सिंघल द्वारा तरुण गुप्ता से सम्पर्क किया। संस्था के रक्त कोर्डिनेटर व थैलीसिमिया इंचार्ज आशीष शर्मा ने बताया कि रविवार 10 बजे जैसे ही तरुण गुप्ता ने प्लाज्मा दान के लिए हामी भरी तभी वह निजी वाहन से बिजनौर के लिये रवाना हो गये। जहां तरुण गुप्ता द्वारा अपना पहला प्लाज्मा का दान किया गया। जय हिंद सामाजिक संस्था के संस्थापक उमंग शर्मा ने बताया कि हरियाणा व उत्तर प्रदेश, दिल्ली में प्लाज्मा के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। मगर बहुत कम संख्या में कोरोना से ठीक हुए लोग आगे नहीं आ रहे है। इसलिए प्लाज्मा की मांग को पूरा करने में बहुत परेशानी आ रही है। अगर सभी ठीक हुए लोग प्लाज्मा दान करने में आगे आएंगे तो बहुत लोगों को समय पर मदद मिल जाएगी।

chat bot
आपका साथी