समाज के उत्थान को दिया एकजुटता का संदेश

विश्व हिदू परिषद ने रविवार को मेवला फाटक के पास जीजी फार्म हाउस पर संत रविदास के प्रकटोत्सव को लेकर सामाजिक समरसता व जागरूकता के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें विभिन्न समाज से जुड़े लोग और विहिप पदाधिकारी मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 12:10 AM (IST)
समाज के उत्थान को दिया एकजुटता का संदेश
समाज के उत्थान को दिया एकजुटता का संदेश

मेरठ,जेएनएन। विश्व हिदू परिषद ने रविवार को मेवला फाटक के पास जीजी फार्म हाउस पर संत रविदास के प्रकटोत्सव को लेकर सामाजिक समरसता व जागरूकता के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें विभिन्न समाज से जुड़े लोग और विहिप पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विहिप के प्रात संगठन मंत्री नागेंद्र समर्थ ने कहा कि आज समाज ने अपने-अपने महापुरुषों को जातियों के अनुसार बांट लिया है। उन्होंने रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संत रविदास 15वीं शताब्दी के महान संत, कवि एवं समाज सुधारक थे। अगर मनुष्य उनके जीवन दर्शन पर चले तो समाज से अनेक कुरीतियों का अंत हो सकता है। संचालन विहिप के महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ व अध्यक्षता मुकेश कुमार ने की। इस दौरान विहिप के प्रांत संरक्षक स्वामी प्रद्युम्न, संत शिवदास महाराज, महानगर समरसता प्रमुख अवनीत बंसल, महानगर कार्याध्यक्ष अवनीश गोयल, महानगर प्रचार प्रमुख मधुवन आर्य आदि मौजूद रहे।

महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर की चर्चा : दिल्ली रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रभु मिलन भवन में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नोएडा से आईं ब्रह्माकुमारी मंजू बहन ने कहा महाशिवरात्रि हमारे लिए परिवर्तन दिवस है। कहा कि जितने देवी-देवता और महापुरुष हैं, उनके जन्मदिन को जयंती के रूप में मनाया जाता है। परमपिता शिव के आविर्भाव दिवस को महाशिवरात्रि कहा जाता है। इसका तात्पर्य है कि भगवान शिव कलियुग के घोर अंधकार में हमें दैवीय गुणों से युक्त कर प्रकाश की ओर अग्रसर करने के लिए आए हैं। संचालन सुनीता बहन ने किया। बच्ची अंशिका ने प्रेम रतन धन पायो पर नृत्य किया। इस मौके पर माधुरी डांस एकेडमी की संचालिका माधुरी का अभिनंदन भी किया गया। गुलाब सिंह, गोपाल शर्मा, विमला बहन, भगवान भाई आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी