जेलचुंगी पर दहन होगा मास्क पहने रावण का पुतला

जेलचुंगी में दशहरा को शाम चार बजे राम-रावण का प्रतीकात्मक रूप से युद्ध होगा। मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि 15 फुट ऊंचे रावण के पुतले को मास्क पहने हुए दिखाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:14 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:14 AM (IST)
जेलचुंगी पर दहन होगा मास्क पहने रावण का पुतला
जेलचुंगी पर दहन होगा मास्क पहने रावण का पुतला

मेरठ, जेएनएन। जेलचुंगी में दशहरा को शाम चार बजे राम-रावण का प्रतीकात्मक रूप से युद्ध होगा। मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि 15 फुट ऊंचे रावण के पुतले को मास्क पहने हुए दिखाया जाएगा। संयोजक वरुण गोयल ने बताया कि पास द्वारा लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। भैंसाली में छावनी राम लीला कमेटी द्वारा शाम पांच बजे तीन घंटे की रामलीला का आयोजन किया जाएगा। कलाकार दिल्ली से आएंगे। रावण का 80 फुट ऊंचा पुतला दहन किया जाएगा। रावण को रथ पर बैठे दर्शाया जाएगा। रथ पर सारथी भी होगा। कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि मैदान में 200 लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। शहर रामलीला कमेटी द्वारा दशहरा पर दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में केवल रावण का पुतला दहन होगा। कमेटी के मीडिया प्रभारी संजीव गुप्ता ने बताया कि कोई मंचन और मेला नहीं होगा। वहीं, रजबन में प्रतीकात्मक रूप से पांच-छह फुट के पुतले का दहन किया जाएगा। रामलीला कमेटी के राजेश यादव ने बताया कि कोई और कार्यक्रम इस बार नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी