राशन को धक्का-मुक्की, पुलिस से अभद्रता

राशन वितरण की शुरुआत बुधवार से हुई लेकिन लोगो ने धैर्य नहीं रखा और बड़ी संख्या में डीलरों के यहां भीड़ जमा हो गई। हाल यह हुआ कि एक-एक मीटर की दूरी पर बनाए गए सिर्फ रौंदे गए। साबुन से हाथ धोने और सैनिटाइजेशन का भी लोगों ने पालन नहीं किया। कई स्थानों पर धक्का-मुक्की हुई। लालकुर्ती में एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को मारने के लिए ईट उठा ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 04:00 AM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 06:09 AM (IST)
राशन को धक्का-मुक्की, पुलिस से अभद्रता
राशन को धक्का-मुक्की, पुलिस से अभद्रता

मेरठ, जेएनएन। राशन वितरण की शुरुआत बुधवार से हुई, लेकिन लोगो ने धैर्य नहीं रखा और बड़ी संख्या में डीलरों के यहां भीड़ जमा हो गई। हाल यह हुआ कि एक-एक मीटर की दूरी पर बनाए गए सिर्फ रौंदे गए। साबुन से हाथ धोने और सैनिटाइजेशन का भी लोगों ने पालन नहीं किया। कई स्थानों पर धक्का-मुक्की हुई। लालकुर्ती में एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को मारने के लिए ईट उठा ली।

लालकुर्ती के आदर्शनगर में राशन वितरण के दौरान भीड़ लगी थी। लोगों ने डीलर पर घटतौली और कालाबाजारी का आरोप लगा हंगामा कर दिया। डीलर और उसके बेटे से धक्का-मुक्की की। पुलिस ने स्थिति संभाली। वहीं, बड़ा बाजार में हंगामे की सूचना पर फैंटमकर्मी मनमोहन पहुंचे थे। उन्होंने युवकों को हटने के लिए कहा तो एक युवक ने उन पर ईट तान दी। युवक भाग गया। यहां स्थिति इसलिए भी खराब हुई, क्योंकि डीलर ने दुकान 9.30 बजे खोली थी। कुछ लोगों को राशन मिला, फिर मशीन खराब हो गई। इस पर लोगों ने हंगामा किया। बहरहाल, पूर्ति निरीक्षक ने स्थिति संभाली। लालकुर्ती क्षेत्र में ही शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था, जिस पर एसडीएम ने गोले के हिसाब से लोगों को खड़ा कराया। एसीएम, जिला पूर्ति अधिकारी आदि ने निरीक्षण कर स्थिति संभाली।

दुकान बंद कर गया डीलर, हंगामा

ब्रह्मापुरी में डीलर शिवकुमार के यहां लोगों ने हंगामा किया कि सरकार ने प्रति कार्ड 7.50 किग्रा खाद्यान्न देने का आदेश दिया है, लेकिन मिल रहा है पांच किलो ही। इस पर काफी देर तक हंगामा हुआ। मामले की शिकायत पूर्ति विभाग पहुंची तो दुकान फिर से खुलवाई गई।

पल्लवपुरम में महिला मशीन लेकर बैठी

पल्लवपुरम में मिल्खा देवी राशन डीलर हैं। उनसे दो दुकानें संबद्ध हैं, लेकिन उन्होंने किसी अन्य को तैनात करने के बाद मशीन खुद संभाली। इस पर भीड़ जमा हो गई। इसे लेकर लोगों व पार्षद के बीच झड़प हुई। स्थिति संभालने के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भेजे गए।

फूलबाग में पुलिस ने संभाली मशीन

फूलबाग कॉलोनी में डीलर से जब स्थिति नहीं संभली तो पुलिस सब इंस्पेक्टर गौरव राणा ई-पॉस मशीन लेकर बैठ गए। इस पर भीड़ ने शांत रहकर चुपचाप राशन लिया और हंगामा नहीं किया।

पूर्ति विभाग ने घर-घर किया था फोन

जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि 15 लिपिकों को तीन दिन से सिर्फ इसी काम में लगाया गया था, ताकि भीड़ न जुटे। 95 फीसद उपभोक्ताओं को फोन चला गया था। टोकन भी दिया गया था। फिर भी लोग नहीं मानें। पहले ही दिन ज्यादातर लोगों के राशन लेने की जिद के चलते भीड़ लगा ली।

chat bot
आपका साथी