फलावदा में वार्ड दो के उपचुनाव में राशिदा विजयी

नगर पंचायत फलावदा के वार्ड दो के उप चुनाव की मतगणना गुरुवार को तहसील में कडी सुरक्षा में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:50 PM (IST)
फलावदा में वार्ड दो के उपचुनाव में राशिदा विजयी
फलावदा में वार्ड दो के उपचुनाव में राशिदा विजयी

मेरठ,जेएनएन। नगर पंचायत फलावदा के वार्ड दो के उप चुनाव की मतगणना गुरुवार को तहसील में कड़ी सुरक्षा के मध्य संपन्न हुई। जिसमें मृतक सभासद की पत्नी राशिदा विजयी हुईं। उन्हें 520 मत मिले। जबकि इनकी प्रतिद्वंदी ममता सैनी को 424 मत प्राप्त हुए।

नगर पंचायत फलावदा के वार्ड दो के सभासद शहजाद के निधन के कारण उक्त पद रिक्त चल रहा था। इस पद के उप चुनाव में मृतक सभासद की पत्नी राशिदा, ममता सैनी, अमरपाल व आसिफ चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे थे। मंगलवार को मतदान हुआ। जिसमें 1500 वोटरों में से 988 ने मतदान किया था।

गुरुवार को तहसील में चुनाव के लिए मतगणना हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई और मतगणना पश्चात परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें राशिदा को विजयी घोषित किया गया। राशिदा को 520 और ममता सैनी को 424 मत पड़े। जबकि अमरपाल को चार और आसिफ को मात्र एक मत मिला। कुल 949 मत पड़े थे। जिनमें 39 निरस्त हुए हैं। एसडीएम कमलेश गोयल ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा।

दो आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज : थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पांच दिन पहले बेटी से दुष्कर्म की तहरीर दी थी। गुरुवार को पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित झोलाछाप व उसके साथी को पकड़ने के लिए गांव में दी दबिश। लेकिन आरोपित फरार हो गया।

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने बताया कि कई वर्षों से गांव निवासी झोलाछाप का उसके घर पर आना जाना था। इस बीच झोलाछाप ने युवती को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर स्वजन ने युवती से पूछताछ की तो उन्हें जानकारी हुई। उधर, युवती ने दो पहले दौराला गंग नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया था। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे छलांग लगाते हुए देख लिया था और गंग नहर में कूद कर युवती को बाहर निकला था।

chat bot
आपका साथी