Rapid Rail In Meerut: शताब्दीनगर स्टेशन बनाने को जागरण चौराहे पर शुरू हो गया पिलर का निर्माण

मेरठ में रैपिड रेल की योजना के अनुसार जागरण चौराहे पर बनेगा रैपिड रेल का शताब्दीनगर के नाम से स्टेशन। यहां पर रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो दोनों ट्रेनें रुकेंगी और साथ ही यहां का स्टेशन एलिवेटेड होगा। गौरतलब है कि रैपिड का काम तेजी से चल रहा है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:30 PM (IST)
Rapid Rail In Meerut: शताब्दीनगर स्टेशन बनाने को जागरण चौराहे पर शुरू हो गया पिलर का निर्माण
रैपिड रेल कारिडोर के लिए जागरण चौराहे पर चल रहा स्टेशन के पिलर के फाउंडेशन निर्माण का कार्य।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में रैपिड रेल कारिडोर के अंतर्गत दैनिक जागरण चौराहे पर शताब्दीनगर के नाम से स्टेशन बनेगा। स्टेशन के पिलर बनाने के लिए संजय वन की तरफ पाइल फाउंडेशन निर्माण शुरू कर दिया गया है। पाइल के ऊपर पिलर बनाया जाएगा। दरअसल स्टेशन के लिए सड़क के दोनों किनारे भी पिलर बनाए जाते हैं। सड़क बैरिकैडिंग न करनी पड़े इसलिए पहले किनारे की तरफ वाले फाउंडेशन तैयार कर लिए जाएंगे फिर बीच में कार्य शुरू होगा। यह स्टेशन एलिवेटेड बनाया जाएगा।

चल रहा तेजी से निर्माण कार्य

मेरठ शहर में मेरठ साउथ यानी भूड़बराल, परतापुर व रिठानी में स्टेशन निर्माण कार्य चल रहा है। अब शताब्दीनगर के बाद ब्रह्मपुरी स्टेशन का भी निर्माण शुरू होगा। ये सब स्टेशन एलिवेटेड रहेंगे। ब्रह्मपुरी स्टेशन के बाद तीन स्टेशन भूमिगत बनेंगे। फुटबाल चौक, भैंसाली व बेगमपुल के नीचे स्टेशन बनेंगे। इनके बाद मोदीपुरम तक सभी स्टेशन फिर एलिवेटेड हो जाएंगे। भूमिगत स्टेशनों में भैंसाली व बेगमपुल पर कार्य चल रहा है। फुटबाल चौक पर भी जल्द कार्य शुरू होगा। इसके लिए दिल्ली रोड पर डायवर्जन जल्द शुरू होगा।

chat bot
आपका साथी