चोरी के विरोध में ताबड़तोड़ फायरिग, युवक के लगी तीन गोली

चोरी के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट-पथराव के बाद ताबड़तोड़ फा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 May 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 22 May 2021 06:15 AM (IST)
चोरी के विरोध में ताबड़तोड़ फायरिग, युवक के लगी तीन गोली
चोरी के विरोध में ताबड़तोड़ फायरिग, युवक के लगी तीन गोली

मेरठ, जेएनएन। चोरी के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट-पथराव के बाद ताबड़तोड़ फायरिग हुई। तीन गोली लगने से युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मारपीट-पथराव में भी कई लोग घायल हो गए थे।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में साबिर स्वजन के संग रहता है। चार दिन पहले वह ईद के मौके पर गांव चला गया था। अगले दिन जब वह लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी हो गया था। उसने पड़ोसी निसार, शहजाद और आरिश पर आरोप लगाते हुए घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने की बात कही। इस पर उसे चांदी के जेवर तो लौटा दिए गए थे, लेकिन सोने के जेवर देने से इंकार कर दिया गया। तभी से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है। शुक्रवार रात फिर जेवर को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। छतों से पथराव हुआ तो अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि साबिर पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ फायरिग हुई। दूसरे पक्ष के खालिद के पैर में तीन गोली लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मारपीट में गुलशन और दूसरे पक्ष से शहजाद और निसार भी घायल हो गए। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। सीओ अरविद चौरसिया ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हमने तो जेवर खरीदे थे

साबिर के पड़ोस में निसार रहता है। उसने निवार पर ही चोरी का आरोप लगाया था, जबकि शहजाद का कहना था कि उसने निसार से जेवर खरीदे हैं। इसलिए उसने लौटाने से इंकार कर दिया था। हालांकि तभी से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। उधर, करीब आधे घंटे तक मौके पर बवाल हुआ था।

chat bot
आपका साथी