मुथुट फाइनेंस पर बदमाशों का धावा

शनिवार देर रात दिल्ली रोड स्थित मुथुट फाइनेंस (मणप्पुरम सोना ऋण) पर बदमाशों ने धावा बोल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 10:45 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 10:45 AM (IST)
मुथुट फाइनेंस पर बदमाशों का धावा
मुथुट फाइनेंस पर बदमाशों का धावा

मेरठ, जेएनएन। शनिवार देर रात दिल्ली रोड स्थित मुथुट फाइनेंस (मणप्पुरम सोना ऋण) पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। दीवार में कूंबल के दौरान तेज आवाज से बिल्डिग मालिक की आंख खुल गई। उन्होंने छत से बदमाशों पर पथराव कर दिया, जिस पर वह भाग गए। मौके से पेचकस, हथौड़ा, कटर और सिलेंडर बरामद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

दिल्ली रोड पर श्रीराम प्लाजा के सामने विनोद जैन की बिल्डिग हैं। नीचे के हिस्से में मुथुट फाइनेंस का आफिस है। बराबर में ही बड़ा-सा प्लाट है। शनिवार देर रात कुछ बदमाश आफिस की दीवार में कुंबल कर रहे थे। आवाज सुनकर विनोद जैन की आंख खुल गई। वह छत पर पहुंचे और आसपास देखने लगे। नीचे मोबाइल की टार्च जल रही थी। उन्होंने शोर मचाया तो टार्च बंद हो गई। दस मिनट तक वह भी चुपचाप खड़े रहे। इसके बाद फिर से टार्च जली तो उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। सुबह उन्होंने ब्रांच मैनेजर के साथ ही पुलिस को जानकारी दी। सीओ अमित राय ने बताया कि ब्रांच में घुसने का प्रयास किया जा रहा था। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

छेद कर ईंटें लगा दी थीं

कुंबल करने के बाद उन्होंने ईंटों से उसे बंद कर दिया था, क्योंकि प्लाट में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। छेद देखकर लोगों को शक हो जाता। करोड़ों का माल चला जाता

आरके पुरम निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि उनका भी ब्रांच में करीब दो लाख रुपये का माल रखा हुआ है। आसपास के काफी लोगों ने सोना रखा है। करोड़ों रुपये का माल यहां रखा हुआ है। पहले भी एक बार चोरी का प्रयास किया जा चुका है। घटना के बाद ब्रांच में चौकीदार को तैनात कर दिया गया है।

पुलिस गश्त पर उठे सवाल

दिल्ली रोड पर एक बार फिर पुलिस की गश्त पर सवाल उठ गए हैं। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि क्षेत्र में कई वारदात हो चुकी हैं। इसके बाद भी पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों में है।

chat bot
आपका साथी