रामभक्त व्यवसायी ने टोली को किया गल्ला समर्पित

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत बुधवार को भी रामभक्तों ने जय श्रीराम के साथ निधि संग्रह किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 02:30 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 02:30 AM (IST)
रामभक्त व्यवसायी ने टोली को किया गल्ला समर्पित
रामभक्त व्यवसायी ने टोली को किया गल्ला समर्पित

मेरठ, जेएनएन। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत बुधवार को भी रामभक्तों ने जय श्रीराम के जयघोष के साथ निधि संग्रह किया। रोजाना की तरह ही करीब दो सौ टोलियों ने अपने-अपने क्षेत्र की बस्तियों में जाकर लोगों से सहयोग मांगा। फूलबाग बस्ती में टेट व्यवसायी ने निधि संग्रह करने पहुंची टोली के समक्ष पूरा गल्ला (गुल्लक) पलटकर श्रीराम के प्रति समर्पण के भाव की मिसाल दी।

बुधवार को भाजपा, संघ विश्व हिदू परिषद (विहिप), बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की टोलियां सहयोग लेने शहर भर में पहुंची। विश्व हिदू परिषद के महानगर मंत्री एवं अभियान प्रचार प्रमुख निमेश वशिष्ठ ने बताया कि ऐसा माहौल पहले कभी देखा नहीं गया है। इसका उदाहारण देते हुए बताया की फूलबाग कालोनी नगर कार्यवाह प्रमोद कुमार के साथ निधि संग्रह करने गई टोली को टेट व्यवसायी सतीश गर्ग ने पूरा गल्ला ही समर्पित कर दिया। जिसमें से टोली को कुल 5870 रुपये प्राप्त हुए। वहीं, सूरजकुंड स्थित मीशा स्पो‌र्ट्स के संचालक दीपक महाजन ने संघ के महानगर प्रचार प्रमुख संजीव गर्ग को फोन कर सहयोग राशि देने की इच्छा जाहिर की। उनके आह्वान पर पहुंची टोली को दीपक ने 71 हजार की चेक सौंपी। प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था को देखकर सभी निहाल हो गए। निधि संग्रह गई टोलियों में मुख्य रुप से विभाग प्रचारक विनोद कुमार, महानगर संघचालक विनोद भारती, प्रांत अभियान प्रमुख राजकुमार डूंगर, हिमाशु शर्मा, अवनीत बंसल, गुलाब सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सफाई कर्मचारी महिला ने टोली को रोक सौंपी निधि

बुधवार को चले निधि संग्रह अभियान में न्यू मोहनपुरी में सुबह 8 बजे टोली जब घरों से मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह जा रही थी, तभी वहां से गुजरते समय नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारी सुमन बाल्मिकी ने टोली को टोका और पूछा क्या हो रहा है। टोली में मौजूद कर्मचारियों ने जब उन्हें भ्रमण का कारण बताया तो कर्मचारी ने श्रद्धापूर्वक रामभक्तों को निधि सौंपी।

chat bot
आपका साथी