राम मंदिर निर्माण : मेरठ में निधि संग्रह करने पहुंच रहे रामदूतों का भव्य स्वागत

मेरठ में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह का काम शुरू हो चुका है। मेरठ में सोमवार को विहिप व संघ ने निधि समर्पण का महाअभियान चलाया। अभियान में लगे टोलियों के कार्यकर्ताओं का रामदूत की तरह शहर के लोगों ने स्वागत-सत्कार किया जा रहा है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 01:20 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 01:20 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण : मेरठ में निधि संग्रह करने पहुंच रहे रामदूतों का भव्य स्वागत
मेरठ में महिलाओं ने स्वयंसेवकों की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की।

मेरठ, जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य व दिव्य मंदिर निर्माण में जन-जन की भागीदारी के लिए मेरठ में सोमवार को विहिप व संघ ने निधि समर्पण का महाअभियान चलाया। अभियान में लगे टोलियों के कार्यकर्ताओं का रामदूत की तरह लोगों ने स्वागत-सत्कार किया जा रहा है।

इस क्रम में मेरठ महानगर के नवचंडी नगर (माधव शाखा) के स्वयंसेवकों ने श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ कार्य पूर्ण किया। महिलाओं ने स्वयंसेवकों की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की। अभियान के दौरान एक बालस्वयंसेवक के द्वारा टोली के स्वयंसेवकों में बिस्किट के पैकेट का वितरित किए गए।

देशभर में मकर संक्रांति से माघ पूर्णिमा तक धन संग्रह का अभियान चलेगा, लेकिन मेरठ महानगर समेत प्रान्त में 15 जनवरी से 31 जनवरी तक अभियान सम्पन्न करने का व्रत संघ परिवार ने लिया है। टोली में विष्णु, राजेश, हरवीर, मोहित, आकाश, राहुल आदि स्वयंसेवक बंधुओं ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी