रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह का भावपूर्ण स्मरण

फलावदा कस्बे में पूर्व विधायक स्व. सैयद जकीउद्दीन के आवास पर शुक्रवार को रालोद अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अíपत की गई व उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:33 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 04:33 AM (IST)
रालोद अध्यक्ष चौ. अजित  सिंह का भावपूर्ण स्मरण
रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह का भावपूर्ण स्मरण

मेरठ, जेएनएन। फलावदा कस्बे में पूर्व विधायक स्व. सैयद जकीउद्दीन के आवास पर शुक्रवार को रालोद अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अíपत की गई व उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने दिवंगतउकिसान नेता चौ. अजित सिंह को सच्चा किसान नेता करार दिया व कहा कि चौधरी अजित सिंह के निधन से किसानहित की आवाज उठाने वाली एक शक्ति वली गई।

नगर में पूर्व विधायक स्व. सैयद जकीउद्दीन के आवास पर आयोजित शोक सभा में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अíपत की गई। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन अब्दुस समद तथा सैयद रिहान ने चौधरी अजित सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से नसीम अल्वी, तनजेब चौधरी, जमील उस्मानी, धीरज उर्फ चीकू, अफसर मंसूरी आदि मौजूद रहे।

महर्षि वाल्मीकि आंबेडकर मंच ने अजित सिंह को दी श्रद्धाजंलि : मेरठ में महर्षि वाल्मीकि आंबेडकर संयुक्त विचार मंच ने एक शोकसभा हुई। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सूरजकुंड सामुदायिक केंद्र में हुई शोकसभा में मंच के अध्यक्ष नरेश, सुंदरलाल भुरंडा, सेठ हरिमोहन भाटिया, देवीशरण सुपरवाइजर, विनेश मनोठिया ने मौजूद रहे। मंच के संगठन मंत्री युवा नेता संदीप आचार्य ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन देश के किसानों और मजदूरों को अर्पित किया। वक्ताओं ने किसान नेता चौधरी अजित सिंह को सच्चा किसान नेता करार दिया व कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसानों के हित में समर्पित कर दिया था।

chat bot
आपका साथी