राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा को उनके चचा जान ओवैसी चुनाव जीता ले जाएंगे

मेघालय के राज्यपाल के गांव हिसावदा में भाजपा पर बरसे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। अब्बा जान के बयान को आगे बढ़ाते हुए तंज कसा। तीन कृषि कानून वापस नहीं लेने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 10:43 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 08:56 AM (IST)
राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा को उनके चचा जान ओवैसी चुनाव जीता ले जाएंगे
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत।

बागपत, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर करारा हमला बोला। योगीजी के अब्बा जान के बयान को आगे बढ़ाते हुए तंज कसा कि अब भाजपा को कहां दिक्कत हैं, यूपी में इनके चचा जान ओवैसी आ गए, जो उन्हें चुनाव जिताकर ले जाएंगे। तीन कृषि कानून वापस नहीं लेने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी।

किसान पंचायत को संबोधित किया

राकेश टिकैत ने मंगलवार को मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक के पैतृक गांव हिसावदा में किसान पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार को उखाड़ने का आह्वान कर कहा कि देश पूंजीवाद की भेट चढ़ गया तो न खेती बचेगी और न हमारी अगली नस्लों का अस्तित्व बचेगा। किसानों से भाजपा के हथकंडों से बचकर धर्म-जाति के नाम पर नहीं बंटने की अपील की। राकेश टिकैत ने अग्रवाल मंडी टटीरी में पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास पर कहा कि महेंद्र प्रताप सिंह सबके राजा थे, जिन्होंने देश की खातिर जमीन जायदाद दान की लेकिन भाजपा उन्हें जाटों तक सीमित कर रही है।

किसानों को फसलों का दाम नहीं मिल रहा

मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत के सवाल पर कहा कि यह भाजपा प्रायोजित हैं जिसमें रोडवेज बसें लगेंगी। किसानों को फसलों का दाम नहीं मिल रहा है। ज्यादा महंगी बिजली यूपी में हैं। सरकार को झूठ बोलने का गोल्ड मेडल देंगे। एमएसपी का लाभ किसानों को नहीं व्यापारियों को मिला। 27 सितंबर के भारत बंद को व्यापारियों से एक दिन किसानों के नाम प्रतिष्ठान बंद करने की अपील करेंगे।

chat bot
आपका साथी