मेरठ में तीन मंजिला मकान को जैक से छह इंच ऊपर उठाया, जानिए क्‍या है कारण

मेरठ में कंपनी के इंजीनियर सुखविदंर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जैक की मदद से मकान को दायीं तरफ ढाई इंच खिसकाकर छह इंच ऊपर उठाया गया। दस दिन बाद मकान को सड़क से दस फीट पीछे किया जाएगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:02 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:02 AM (IST)
मेरठ में तीन मंजिला मकान को जैक से छह इंच ऊपर उठाया, जानिए क्‍या है कारण
दबथुवा में मेरठ-करनाल हाईवे पर तीन मंजिला मकान को दायीं तरफ खिसकाते मजदूर।

मेरठ, जागरण संवाददाता। गांव दबथुवा के मुख्य बाजार में मेरठ-करनाल हाईवे पर एक निजी कंपनी तीन मंजिला मकान को सड़क से 10 फिट पीछे करेगी। शुक्रवार को मकान को छह इंच ऊपर उठाया गया।

इस कारण मकान को ऊपर उठाया पड़ा

मेरठ-करनाल हाईवे पर चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। बीते दिनों प्रशासन ने चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे कुछ मकानों के हिस्से को ध्वस्त कराया था। इस दौरान लोगों ने चंद दिन की मोहलत मांगी थी।

गांव निवासी वेद प्रकाश पुत्र करण सिंह ने यमुना नगर (हरियाणा) की जीके हाउस लिफिंटग कंपनी को अपने तीन मंजिला मकान को पीछे खिसकाने का ठेका दिया था। कंपनी के इंजीनियर सुखविदंर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जैक की मदद से मकान को दायीं तरफ ढाई इंच खिसकाकर छह इंच ऊपर उठाया गया। दस दिन बाद मकान को सड़क से दस फीट पीछे किया जाएगा।

इंजीनियर सुखविंदर सिंह ने बताया कि तीन मंजिला मकान में नीचे की तरफ कुछ जैक टेढ़े लगवाए थे। इनकी मदद से ही मकान को दायीं तरफ ढाई इंच खिसकाया है। आठ दिन तक मकान को दस फीट पीछे करने के लिए जगह बनाई जाएगी। इसके बाद मकान जैक की मदद से पीछे होगा।

chat bot
आपका साथी