Rain In Meerut: शाम के वक्‍त अचानक बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश

मेरठ और आसपास के जिलों का मौसम गुरुवार की शाम को बदल गया। यहां पहले तो काफी तेज धूल भरी आंधी चली और इसके बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार बारिश होने से सड़कें पानी से लबालब हो गईं और तापमान में भी गिरावट आई है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:17 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 09:46 PM (IST)
Rain In Meerut: शाम के वक्‍त अचानक बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश
मेरठ में गुरुवार की शाम को अचानक बारिश शुरू हो गई।

मेरठ, जेएनएन। Rain In Meerut मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की शाम को मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल दिया। पहले तो काफी तेज धूल भरी आंधी चली और इसके बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने भी इसकी संभावना जताई थी। खूब हुई बारिश के चलते सड़कें पानी ने लबालब हो गईं। मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों में बारिश शुरू हो गई है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

बुधवार को भी थे बादल

इसके पूर्व बुधवार को आसमान पर अधिक ऊंचाई वाले बादलों का डेरा रहा। इससे अधिकतम तापमान लुढ़क कर सामान्य से तीन डिग्री कम 36.8 डिग्री सेल्सियस बना रहा। यह पिछले 24 घंटे की तुलना में इसमें 3.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। शाम को रुक-रुक चल रही हवाओं से मौसम सुकून भरा रहा। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सामान्य रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार से तीन दिनों तक गरज व चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। यह कहीं मध्यम तो कहीं कम रहेगी। एनसीआर के कई जनपदों में आंधी की आशंका है। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी