आज तीन स्थानों पर होगा रेल रोको आंदोलन

मेरठ जेएनएन। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सोमवार को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 02:43 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 02:43 AM (IST)
आज तीन स्थानों पर होगा रेल रोको आंदोलन
आज तीन स्थानों पर होगा रेल रोको आंदोलन

मेरठ, जेएनएन। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सोमवार को तीन स्थानों पर रेल रोको प्रदर्शन करेंगे। छह घंटे तक होने वाले प्रदर्शन में यात्रियों के लिए परेशानी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परतापुर रेलवे स्टेशन पर में विजय पाल घोपला के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। वहीं कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पर पूर्व संगठन मंत्री पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी और विनोद जिटौली धरने की अगुवाई करेंगे।

सकौती टांडा स्टेशन पर पूर्व जिला संगठन मंत्री संजय दौरालिया और प्रशांत रेलवे ट्रैक पर धरना देंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक रेल रोक आंदोलन चलेगा। किसान तीनों कृषि कानून वापस लेने और गृह राज्यमंत्री आशीष मिश्रा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वहीं, जीआरपी और आरपीएफ ने आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कांत सत्यार्थी ने बताया कि तीन स्थानों पर प्रदर्शन की सूचना है। जीआरपी के साथ स्थानीय थाने का पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।

कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित : दौराला क्षेत्र के गांव पीरपुर में रविवार को रक्तदान, स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर और कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को कार्यक्रम संयोजक आशीष प्रताप सिंह ने हल भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा और चंद्रमोहन को भगवान गणेशजी जी की मूर्ति भेंट की गई। मुख्यअतिथि ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि जब अपने अपनो को छूने में भी डर रहे थे, तब कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर मरीजों की देखभाल की। क्षेत्र के चिकित्सकों को भी बुलाया गया था, जिन्हें मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। पीरपुर गांव प्रधान बृजकिशोर ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिदर पाल सिंह, पूर्व विधायक रविद्र भड़ाना, समीर चौहान, भंवर सिंह तोमर, हरीश चौधरी, मोहन, आयुष चपराना, राहुल चौहान, मोंटी सोम, राहुल राणा, मोंटी चौहान थे।

chat bot
आपका साथी