राधा मोहन ने परखी भाजपा की चुनावी धार

022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए पश्चिम उप्र एक बार फिर अहम बन

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 10:10 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 10:10 AM (IST)
राधा मोहन ने परखी भाजपा की चुनावी धार
राधा मोहन ने परखी भाजपा की चुनावी धार

मेरठ,जेएनएन। 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए पश्चिम उप्र एक बार फिर अहम बन गया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह दो दिनी दौरे पर सोमवार को मेरठ पहुंचे। संगठन व जनप्रतिनिधियों के साथ तमाम मुद्दों पर मंथन किया। पंचायत चुनावों में किसान आदोलन के असर की थाह ली। विधानसभा चुनावों से पहले बदलते राजनीतिक समीकरणों पर भी चर्चा की।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश प्रभारी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उन्होंने मेरठ महानगर, मेरठ जिला, शामली और बागपत के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, विधायक व सासदों के साथ संवाद शुरू किया। बंद हाल में हुई बैठक में चुनिंदा लोग ही रहे। गत पंचायत चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा की। संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आगामी विस चुनावों में असली चुनौतिया और इनसे निपटने की रणनीति की जानकारी ली। किसान आदोलन से पड़ने वाले असर की जानकारी ली। संगठन में काम कर रहे लोगों से बूथ प्रबंधन को लेकर कई सवाल किए, वहीं पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में पार्टी की उपलब्धि पर संतोष जताया। उन्होंने पार्टी को संकेतों में समझाया कि पश्चिम उप्र से पार्टी चुनावी शखनाद करती रही है। इस बार भी कोई चूक नहीं होनी चाहिए। मेरठ-हापुड़ के सासद राजेंद्र अग्रवाल और बागपत सासद सत्यपाल सिंह समेत कई अन्य उपस्थित रहे। शाम को सíकट हाउस में विधायकों के साथ मीटिंग की। भाजपा नेता बिजेंद्र अग्रवाल के आवास पर भोजन किया।

परिसर में पौधा रोपा

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। कहा कि भाजपा स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण एवं अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर संजीदा है। कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे।

chat bot
आपका साथी