मेरठ कालेज के 41 समेत कई शिक्षकों ने दी प्राचार्य की परीक्षा

प्रदेश के एडेड डिग्री कालेजों में प्राचार्य पद पर नियुक्ति के लिए गुरुवार को प्रयागराज में लिखित परीक्षा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:06 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:06 PM (IST)
मेरठ कालेज के 41 समेत कई शिक्षकों ने दी प्राचार्य की परीक्षा
मेरठ कालेज के 41 समेत कई शिक्षकों ने दी प्राचार्य की परीक्षा

मेरठ, जेएनएन। प्रदेश के एडेड डिग्री कालेजों में प्राचार्य पद पर नियुक्ति के लिए गुरुवार को प्रयागराज में लिखित परीक्षा हुई। इसमें मेरठ के कालेजों से कई शिक्षक परीक्षा में शामिल हुए। सबसे अधिक मेरठ कालेज से 41 शिक्षकों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने वालों में कई प्राचार्य भी शामिल रहे, जो अभी मैनेजमेंट की ओर से प्राचार्य हैं।

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से पिछले साल मार्च से अप्रैल 2019 में प्राचार्य पद पर नियुक्ति के लिए आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। करीब 290 प्राचार्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए पहली बार गुरुवार को लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए प्रयागराज में केंद्र बनाया गया था। मेरठ से बहुत से शिक्षक इस परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। इसमें मेरठ कालेज से 41, आरजी पीजी कालेज से सात, इस्माईल कालेज से चार, एनएएस कालेज से सात और डीएन कालेज से छह शिक्षकों ने परीक्षा दी। मेरठ कालेज और डीएन कालेज के प्राचार्य ने भी परीक्षा दी है।

आसान रहे सवाल : प्राचार्य पद के लिए सामान्य ज्ञान पर आधारित 100 अंक के सवाल पूछे गए थे। लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रखी गई थी। लिखित परीक्षा के बाद 20 नवंबर को साक्षात्कार भी होगा। परीक्षा में औसत सवाल पूछे गए थे। ठीकठाक तैयारी करके परीक्षा देने पहुंचे शिक्षकों को सवाल आसान लगे, जबकि कुछ शिक्षकों के अनुसार आसान-से दिखने वाले कई सवालों के उत्तर देने में भी उलझन की स्थित रही।

अगले साल नए प्राचार्य मिलेंगे :

मेरठ के लगभग सभी एडेड कालेजों में अभी वरिष्ठता के आधार पर मैनेजमेंट की ओर से प्राचार्य तैनात किए गए हैं। आयोग की परीक्षा के बाद नए प्राचार्य नियुक्त किए जाएंगे। परीक्षा में अंकों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को कालेज आवंटित किए जाएंगे। जनवरी में संभव है कि मेरठ के सभी कालेजों में आयोग से प्राचार्य मिल जाएं। प्राचार्य की परीक्षा में पूछे गए कुछ सवाल और उनके जवाब - गर्वनमेंट आफ इंडिया एक्ट 1919 को किस नाम से जानते हैं।

मांटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार

- इंडियन यूनिवर्सिटी एक्ट को किसने स्थापित किया।

लार्ड कर्जन ने 1904 में

- 1919 में जलियांवाला बाग नरसंहार के समय सिख लोग कौन सा त्योहार मना रहे थे।

बैसाखी

- भारत की स्वतंत्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे।

जेबी कृपलानी

- किस स्टेडियम में फरवरी 2020 में 'नमस्ते ट्रंप' का आयोजन किया गया।

अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम

- किस वायरस के प्रसार को डब्ल्यूएचओ ने मार्च 2020 में एक महामारी घोषित किया।

कोविड- 19

chat bot
आपका साथी