मेरठ में लालकुर्ती पैंठ में खरीदारी करने आई अकाउंटेंट की पत्नी का पर्स चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Stolen Purse In Meerut मेरठ के लालकुर्ती पैंठ में चोरों का आतंक बरकरार है। रविवार को पैंठ आई अकाउंटेंट की पत्नी का पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स गायब देखकर महिला के होश उड़ गए। दंपती ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 03:50 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 03:50 PM (IST)
मेरठ में लालकुर्ती पैंठ में खरीदारी करने आई अकाउंटेंट की पत्नी का पर्स चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मेरठ में लालकुर्ती पैंठ में एक महिला का पर्स चुरा लिया गया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Stolen Purse In Meerut मेरठ में रविवार को खरीदारी करने लालकुर्ती पैंठ आई अकाउंटेंट की पत्नी का पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स गायब देखकर महिला के होश उड़ गए। उन्होंने आसपास पर्स की तलाश की, लेकिन पर्स नहीं मिला। महिला ने लालकुर्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला को आश्वसान देकर वापस भेज दिया। पुलिस जांच कर रही है।

काफी तलाश नहीं मिला पर्स

गंगा नगर निवासी शिप्रा शर्मा के पति मनोज शर्मा परतापुर स्थित एक कंपनी में अकाउंटेंट है। मनोज के मुताबिक उनकी पत्नी अन्य महिलाओं के साथ लालकुर्ती पैंठ बाजार में खरीदारी करने आई थी। इसी बीच शिप्रा का पर्स किसी ने चोरी कर लिया। पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूटी की आरसी, एटीएम कार्ड व कुछ नगदी थी। महिला ने आसपास की दुकानों में पर्स की तलाश भी की, लेकिन पर्स नहीं मिला।

सीसीटीवी देखेगी पुलिस

दंपती ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध तहरीर दी है। थाना प्रभारी अतर सिंह यादव का कहना है कि घटना स्थल के आसपास की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

न्यायिक अधिकारी के घर चोरी में भी पुलिस खाली हाथ

मेरठ करीब एक सप्ताह बाद भी न्यायिक अधिकारी के घर चोरी के मामले में पुलिस खाली हाथ है। हालांकि शनिवार को पुलिस ने फिर से सीसीटीवी देखे और मोबाइल नंबर भी खंगाले हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पांडव नगर में न्यायिक अधिकारी एचके ङ्क्षसह रहते हैं। पिछले दिनों उनके घर से चोरों ने नकदी, जेवर और कीमती सामान चोरी कर लिया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं मिला है। शनिवार को जब न्यायिक अधिकारी ने अफसरों से इस संबंध में बात की तो बताया गया कि एक दारोगा को राजफाश में ही लगाया गया है। उसने सीसीटीवी की फुटेज चेक की है, जिसमें दो संदिग्ध दिखाई दिए। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही रात में डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक टावर के आसपास के मोबाइल नंबरों की डिटेल भी खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना के पर्दाफाश की उम्मीद है।

पुलिस ने दो मनचले दबोचे

मेरठ में दहशरा मेले केे दौरान शुक्रवार रात बाइक सवार दो युवक सूरजकुंड के आसपास घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक लड़की से छेड़छाड़ कर दी थी। आसपास के लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। उनकी पहचान इमरान और अफजाल निवासी श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई थी। शनिवार को दोपहर तक भी लड़की पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिलने पर दोनों युवकों का चालान कर दिया। साथ ही बाइक को सीज कर दिया है।

chat bot
आपका साथी