सीवर लाइन डालने का विरोध, कर्मचारी को पीटा

सीवर लाइन डालने के दौरान कर्मचारियों की मोहल्ले वालों से कहासुनी हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:15 AM (IST)
सीवर लाइन डालने का विरोध, कर्मचारी को पीटा
सीवर लाइन डालने का विरोध, कर्मचारी को पीटा

मेरठ,जेएनएन। सीवर लाइन डालने के दौरान कर्मचारियों की मोहल्ले वालों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। विरोध में कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। अफसरों तक सूचना पहुंची तो थाने में शिकायत की गई। दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया। जानकारी पर भाजपा कार्यकर्ता भी सुलह के लिए पहुंचे।

नौचंदी थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। शुक्रवार को मोहल्ले वालों ने गंदगी को लेकर विरोध किया था। हालांकि तब मामला निपट गया था। शनिवार को फिर से काम चल रहा था। कुछ लोगों ने फिर से विरोध शुरू कर दिया, जिसका कर्मचारी फारुख ने विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि कालोनी के लोगों ने फारुख की पिटाई कर दी। इस पर कर्मचारियों ने काम बंद कर अधिकारियों को जानकारी दी। सभी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दे दी। दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया और गाली-गलौज का आरोप लगाने लगाया। घंटों थाने में हंगामा होता रहा। हालांकि बाद में भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और उन्होंने अफसरों के साथ ही कालोनी के लोगों से बातचीत कर मामले को निपटा दिया। एसएसआइ ने बताया कि लिखित में समझौता हो गया है। अब लोग सीवर लाइन के काम का विरोध नहीं करेंगे।

युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका : बिजलीबंबा चौकी क्षेत्र स्थित कांशीराम कालोनी में शुक्रवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

गाजियाबाद के विजयनगर निवासी तीस वर्षीय प्रवीन अपनी पत्नी के साथ एक माह से कांशीराम कालोनी में किराए पर रह रहा था। लोगों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व युवक ने प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार रात उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसकी पत्नी ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्म्हत्या कर ली। महिला ने अकेले ही पुलिस के पहुंचने से पूर्व शव को जमीन पर उतार लिया। पूलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों का कहना है कि युवक के हाथ और पीठ पर चोट के निशान थे। जिस कारण लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। वही, लोगों का कहना है कि रात करीब बारह बजे तक युवक ने लोगों से बातचीत की थी। इंस्पेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी