प्रियंका वाड्रा आज बुलंदशहर आएंगी, प्रदेश अध्यक्ष ने लिया डीपीबीएस कालेज अनूपशहर के मैदान का जायजा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा रविवार को डीपीबीएस महाविद्यालय अनूपशहर में वेस्ट यूपी के 14 जनपदों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगीं। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू अनूपशहर पहुंचेेे और तैयारियों का जायजा लिया।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 09:49 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 07:59 AM (IST)
प्रियंका वाड्रा आज बुलंदशहर आएंगी, प्रदेश अध्यक्ष ने लिया डीपीबीएस कालेज अनूपशहर के मैदान का जायजा
प्रियंका वाड्रा रविवार को आएंगी बुलंदशहर, प्रदेश अध्यक्ष ने लिया डीपीबीएस महाविद्यालय अनूपशहर के मैदान का जायजा

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा रविवार को दोपहर 12 बजे अनूपशहर आएंगी। वह यहां समीक्षा बैठक करेंगी। वेस्ट यूपी के 14 जनपदों के पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पहुंचे अनूपशहर 

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में केवल पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रियंका वाड्रा की समीक्षा बैठक डीपीबीएस महाविद्यालय अनूपशहर के मैदान में होगी। मैदान में बड़ा स्टेज बनाया गया है। बैठक में प्रियंका वाड्रा वेस्ट यूपी के 14 जनपदों के पदाधिकारियों को आगामी विस चुनाव में जीत का मंत्र देंगी। 

कड़ी सुरक्षा के बीच अनूपशहर पहुंचेंगी प्रियंका 

बुलंदशहर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दिल्ली से कार से अनूपशहर पहुंचेंगी। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। एसएसपी ने बताया कि 150 पुलिसकर्मियों, सीओ, थाना प्रभारी व अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है। 

स्थानीय कांग्रेस दिग्गजों के अनुसार प्रियंका वाड़ा दिल्ली से वाया गाजियाबाद होते हुए सिकंद्रराबाद पहुंचेंगी। जहां से जिले का फोर्स उन्हें रिसीव करेगा और अपनी सुरक्षा में भूड चौराहा, शिकारपुर बाइपास रोड, स्याना अड्डा से होते हुए अनूपशहर प्रस्थान करेंगी। इस दौरान प्रत्येक चौराहे पर पुलिस तैनात रहेगी और सीओ सर्किल, सीओ सिटी के साथ-साथ नगर और देहात कोतवाली पुलिस की निगरानी में नगर से इनका काफिला निकाला जाएगा। काफिले के आगे स्थानीय पुलिस की स्कार्ट होगी। एसएसपी संतोष कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि अनूपशहर में जनसभा और रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। जनसभा स्थल पर करीब 180 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि रास्तों में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी पुलिस तैनात की गई है। जनसभा की निगरानी के लिए ड्रोन से होगी और महिला व पुरुष कांस्टेबल की तैनाती रहेगी।

chat bot
आपका साथी