Priyanka Vadra: प्रियंका वाड्रा मेरठ के कार्यकर्ताओं से बोलीं गुड शो चलो बघरा, हाथ जोड़कर किया अभिवादन

किसान महापंचायत में जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने निर्धारित समय से करीब सवा दो घंटे देरी से मेरठ पहुंची। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां वह एक पल के लिए गाड़ी से उतरीं और बोलीं गुड शो चलो बघरा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 02:24 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 02:24 PM (IST)
Priyanka Vadra: प्रियंका वाड्रा मेरठ के कार्यकर्ताओं से बोलीं गुड शो चलो बघरा, हाथ जोड़कर किया अभिवादन
मेरठ परतापुर होकर जातीं प्रियंका गांधी का स्वागत।

मेरठ, जेएनएन। मुजफ्फरनगर के बघरा में किसान महापंचायत में जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का मेरठ में दिल्ली रोड पर भूड़ बराल में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने निर्धारित समय से वह करीब सवा दो घंटे देरी से मेरठ पहुंची। दिल्ली रोड पर बेसब्री से इंतजार कर रहे जिलाध्यक्ष अवनीश काजला समेत कार्यकर्ताओं का उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। एक पल के लिए गाड़ी से उतरीं और बोलीं गुड शो, चलो बघरा। फूलमाला पहनाने को आतुर कार्यकर्ता जैसे ही बढ़े उनकी गाड़ी आगे बढ़ गई। देहरादून बाइपास होते हुए वह मुजफ्फरनगर रवाना हो गईं।

आगे हाइवे पर एनएसयूआई कार्यकर्ता स्वागत के लिए खड़े थे। लेकिन प्रियंका वाड्रा का काफिला नहीं रुका। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता फूलमालाओं और गाजे बाजे के साथ सुबह 11 बजे भूड़ बराल पहुंच गए थे। पुराने पदाधिकारियों में कृष्ण कुमार किशनी समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। लेकिन प्रियंका वाड्रा सवा दो घंटे देरी से करीब 1.15 बजे भूड़ बराल पहुंची। उनकी गाड़ी देखते ही कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाते हुए दिल्ली रोड पर आ गए। जिससे जाम की स्थिति बन गई। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा मुजफ्फरनगर के बघरा में किसान महापंचायत को सम्बोधित करेंगी। मेरठ से बड़ी संख्या में उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता गाड़ियों से गए हैं।

जब बागपत सांसद ने पूछा कौन आ रहा है...

दिल्ली रोड भूड़ बराल में पर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का इंतजार कर रहे थे। तभी बागपत सांसद सत्यपाल सिंह की गाड़ी निकली। जिसे देख कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका वाड्रा की गाड़ी समझ उनकी गाड़ी के आगे आ गए। बागपत सांसद ने शीशा उतारा और पूछा कौन आ रहा है। फिर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। 

chat bot
आपका साथी